न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उन्नाव रेप पीड़िता के साथ सड़क हादसा, परिवार ने लगाया साजिश का आरोप, अखिलेश ने उठाई CBI जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित उन्नाव रेप कांड की पीड़िता रविवार को रायबरेली में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Jul 2019 8:58:02

उन्नाव रेप पीड़िता के साथ सड़क हादसा, परिवार ने लगाया साजिश का आरोप, अखिलेश ने उठाई CBI जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित उन्नाव रेप कांड की पीड़िता रविवार को रायबरेली में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई है। पीड़िता अपने परिजनों के साथ उन्नाव जेल में बंद चाचा से मिलने जा रही थी। इस दौरान ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई। हादसे में पीड़िता और उसके वकील महेंद्र प्रताप सिंह बुरी तरह जख्मी हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता के चाचा रायबरेली जेल में बंद हैं, परिवार उन्हीं से मिलने के लिए जा रहा था। पीड़िता की बहन ने बड़ा आरोप लगाया है। उसने कहा कि विधायक समर्थक लगातार सुलह समझौते को लेकर धमकी दे रहे हैं। केस में पैरवी कर रही चाची को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता की बहन ने गांव के तीन युवकों पर डराने व धमकाने का आरोप लगाया है।

दरहसल, मामले में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के आरोपी होने की वजह से इस घटना के पीछे कई और वजहों की भी तलाश की जा रही है। हादसे के बाद ट्रक का चालाक मौके से भागकर दूसरे गांव पहुंच गया। लेकिन पुलिस की तत्परत से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। चालक का नाम आशीष पाल बताया जा रहा है, जो फतेहपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक 100 किमी घंटे की रफ़्तार से दौड़ रहा था। इतना ही नहीं ट्रक में आगे के नंबर पलट पर कालिख पुती थी, जबकि पीछे यूपी 71 एटी 8300 लिखा हुआ है। इस मामले को लेकर भी पुलिस पड़ताल कर रही है कि ऐसा क्यों है। इसकी भी जांच की जा रही है कि कहीं नंबर को लेकर कोई हेरफेर तो नहीं की गई है।

इस सड़क दुर्घटना को लेकर सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि हादसे के बाद दो चौंकाने वाली बात सामने आ रही है। पहली ट्रक के नंबर प्लेट पर कालिख लगी थी और दूसरी कि सरकार की ओर से मुहैया कराए गए सुरक्षाकर्मी साथ नहीं थे।

पुलिस इस मामले में हत्या की साजिश और हादसा, दोनों मानकर जांच कर रही है। उत्तर प्रदेश के एडीजी राजीव कृष्णन ने बताया, ''ट्रक के नंबर पर पेंट के बारे में जानकारी नहीं है लेकिन उसकी भी फोरेंसिक जांच होगी। एडीजी ने कहा कि 9 पुलिसकर्मी सुरक्षा में हैं, लेकिन वो आज साथ क्यों नहीं थे, इसके लिए एसपी उन्नाव को जांच के आदेश दिए गए हैं। हालांकि प्रथम दृष्टया पता चला है कि आज इन्होंने खुद ही सुरक्षा कर्मियों के लिए मना कर दिया था।''

अखिलेश ने जताई साजिश की आशंका, CBI जांच की मांग

वहीं इस मामले ने अब सियासी रंग लेना भी शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी को इस घटना के जरिए योगी सरकार और बीजेपी को घेरने का मौका मिल गया है। अखिलेश यादव ने सड़क हादसे की CBI जांच की मांग की है। एसपी मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, 'घटना की जांच सीबीआई से करानी चाहिए, घटना से बीजेपी की विधायक जुड़ा है और प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। प्रदेश में जंगल राज है और अपराधी बेखौफ हैं।' समाजवादी पार्टी इसे सड़क दुर्घटना मानने को तैयार नहीं है। पार्टी का कहना है कि वो पीड़िता के इलाज का पूरा खर्च भी उठाएगी।

कांग्रेस विधायक पीड़िता से मिलने ट्रामा सेंटर पुहंचीं

पीड़िता से मिलने के लिए कांग्रेस की विधायक अराधना मिश्रा भी ट्रामा सेंटर पुहंचीं। उन्होंने कहा कि मुझे प्रियंका गांधी ने पीड़िता से मिलने के लिए भेजा है। इस घटना की जांच-पड़ताल होनी चाहिए। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। हम इसकी न्यायिक जांच भी चाहते हैं। यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए अराधना मिश्रा ने कहा कि यह सरकार असंवेदनशील है। अभी तक उसने पीड़ित परिवार से संपर्क नहीं किया है।

फॉरेंसिक विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची

कार के एक्सीडेंट की जांच करने के लिए लखनऊ फॉरेंसिक विभाग की चार सदस्यीय टीम रविवार को घटनास्थल पहुंची। लेकिन अंधेरा होने की वजह से टीम सोमवार से जांच में जुटेगी कि यह हादसा था या कुछ और। एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद मांगी गई थी। जिसके बाद चार लोगों की टीम रायबरेली पहुंची है। टीम यह पता लगाएगी कि यह हादसा ही था या फिर कुछ और।

बता दें पुलिस इसे हादसा ही मान रही है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शी और पीड़िता के परिजन इसे साजिश बता रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस वक्त हादसा हुआ उस समय ट्रक की रफ़्तार बहुत ज्यादा थी। उधर हाईप्रोफाइल मामला होने की वजह से पुलिस भी घटना को गंभीरता से ले रही है। लखनऊ के उच्च पुलिस अधिकारी बजी रायबरेली पहुंचे और मौके का मुआयना किया।

उन्नाव कांड था क्या?

जून 2017 में उन्नाव रेप केस के बाद यूपी की सियासत में सनसनी फैल गई थी। सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के ही एक विधायक पर नाबालिग के साथ रेप करने का आरोप लगा था। उस वक्त महज 3 महीने पुरानी योगी सरकार विरोधियों के निशाने पर आ गई थी। पीड़ित नाबालिग ने आरोप लगाया था कि जब वो अपने एक रिश्तेदार के साथ नौकरी मांगने गई थी तब विधायक कुलदीप सेंगर ने अपने घर पर उसका रेप किया। विधायक और उसके समर्थकों ने पुलिस में शिकायत नहीं करने का भी दबाव डाला।

3 अप्रैल को पीड़िता के पिता के साथ विधायक के भाई ने मारपीट की, जिसके बाद पुलिस की हिरासत में ही लड़की के पिता की मौत हो गई। आरोप लगा कि विधायक के भाई और समर्थकों ने पुलिस की मौजूदगी में मारा-पीटा था। प्रशासन ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने के आदेश दिए थे। और फिर सीबीआई ने ही कुलदीप सेंगर को गिरफ़्तार किया। कुलदीप सेंगर के खिलाफ माखी थाने में बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। उन्नाव के बांगरमउ सीट से विधायक और बीजेपी नेता कुलदीप सिंह सेंगर इस कथित रेप कांड में फिलहाल जेल में बंद है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत