न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रायबरेली ट्रेन हादसा दुर्भाग्यपूर्ण, मोदी सरकार ने रेलवे की सुरक्षा के लिए सिर्फ बातें की काम कुछ नहीं किया : कांग्रेस

रायबरेली के हरचंदपुर स्टेशन के पास न्यू फरक्का एक्सप्रेस की इंजन समेत पांच बोगियां बुधवार तड़के पटरी से उतर गईं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Oct 2018 1:16:16

रायबरेली ट्रेन हादसा दुर्भाग्यपूर्ण, मोदी सरकार ने रेलवे की सुरक्षा के लिए सिर्फ बातें की काम कुछ नहीं किया : कांग्रेस

रायबरेली के हरचंदपुर स्टेशन के पास न्यू फरक्का एक्सप्रेस की इंजन समेत पांच बोगियां बुधवार तड़के पटरी से उतर गईं। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 अन्य घायल हैं। स्थानीय लोगों और हरचंदपुर स्टेशन के स्टाफ के साथ एनडीआरएफ की टीम स्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ऐलान किया है कि इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को रेलवे की तरफ से 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। गंभीर रूप से घायलों को एक लाख और सामान्य रूप से घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को रायबरेली में हुई रेल दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि इसमें पूरी तरह से सरासर केंद्र सरकार की लापरवाही है। पार्टी के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि मोदी सरकार ने रेलवे की सुरक्षा के लिए सिर्फ बातें की काम कुछ नहीं किया। पिछले साढ़े चार साल में बराबर रेल दुर्घटनाएं बढ़ी हैं लेकिन प्रधानमंत्री जी सिर्फ विदेश यात्राओं में तल्लीन हैं। रेल दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण बीजेपी सरकार की रेलवे के प्रति उदासीनता है।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि रेल विभाग में 5 लाख पद खाली पड़े हैं। साढ़े 4 साल में उन्हें भरने का बिलकुल प्रयास नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि हम तो यह मांग करते हैं कि प्रधानमंत्री जी आप कब तक देश के लोगों को इस तरीके से संकट में डालते रहेंगे। सरासर केंद्र की बीजेपी सरकार की लापरवाही है।

दिन-रात 70 साल जपने वाले और हर बात के लिए कांग्रेस और नेहरू को जिम्मेदार बताने वाले मोदी जी 70 साल में जो देश के अंदर जो रेल का विकास हुआ उसकी पटरियां भी संभाल नहीं पा रहे हैं।

बता दे, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों के लिए 50 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। उत्तर रेलवे के एडीआरएम काजी महाराज अलाम ने बताया कि 14003 न्यू फरक्का एक्सप्रेस बेपटरी हुई है। इसके लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) का हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। परिजन BSNL-05412-254145 व रेलवे-027-73677 के नंबर पर सूचना प्राप्त कर सकते हैं।

सूचना के मुताबिक, हादसे में दो बच्चे व एक महिला समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। रायबरेली ट्रेन हादसे का संज्ञान लेते हुए डीजीपी ओपी सिंह ने एनडीआरएफ की दो टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया है। लखनऊ और वाराणसी से एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत