न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : शटर काट एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश, एक दिन पहले ही डले थे 6 लाख रूपए

जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के मौजपुर गांव में बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक के एक एटीएम को निशाना बनाते हुए लूट की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 22 Jan 2021 7:45:42

अलवर : शटर काट एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश, एक दिन पहले ही डले थे 6 लाख रूपए

जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के मौजपुर गांव में बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक के एक एटीएम को निशाना बनाते हुए लूट की। एटीएम दुकान के अंदर था। इसके लिए पहले चोरों ने शटर को काटा और फिर एटीएम उखाड़ ले गए। एटीएम में 6 लाख 4 हजार रुपए थे। ये पैसे एक दिन पहले ही डाले गए थे। रात करीब 12 बजे के बाद बदमाश एटीएम उखाड़ कर ले गए। यहां रात में एटीएम की सुरक्षा के लिए कोई गार्ड नहीं लगाया गया है। मौके पर सीसीटीवी कैमरे भी टूटे मिले हैं। एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य उपकरणों को भी तोड़ डाला।

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ने बताया करीब 6 लाख रुपए थे एटीएम में

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कमलेश ने बताया कि एटीएम में करीब 6 लाख रुपए थे। उनके मुताबिक एटीएम वाली दुकान पर रोजाना ताला लगा दिया जाता था। इस कारण यहां कोई सुरक्षा गार्ड नहीं था। इसी वजह से बदमाशों ने पहले दुकान का शटर उखाड़ा, उसके बाद एटीएम उठा ले गए। सीसीटीवी कैमरे से फुटेज लिए जा रहे हैं। ताकि पुलिस बदमाशों तक पहुंच सके।

बार-बार एक ही तरीके से वारदात

अलवर जिले में बार-बार एटीएम उखाड़ कर ले जाने की वारदातें एक ही तरीके से होती रही हैं। बदमाश अपने साथ पिकअप या अन्य वाहन लेकर आते हैं। रस्सी या लोहे की चेन से पहले दुकान का शटर तोड़ते हैं। इसके बाद दुकान के अंदर लगे एटीएम को रस्सियों से बांधकर वाहन के जरिए खींच लेते हैं। फिर सुनसान जगह पर जाकर एटीएम मशीन को कई तरह के औजारों से तोड़कर उसके अंदर की रकम निकाल लेते हैं। एटीएम के टूटे हुए उपकरण इधर उधर पड़े मिलते हैं। शटर और फिर एटीएम को उखाड़कर ले जाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा', जीत के बाद प्रशांत किशोर ने क्यों कही यह बात?

'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा

बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत

RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत

'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया

प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन

'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'

'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र

'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल

iPhone 16 की कीमत में बड़ी गिरावट, अब ₹17,000 तक सस्ता खरीदने का मौका; Flipkart Freedom Sale में मिलेगा शानदार ऑफर

6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने

'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी

वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय