न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब स्थापना दिवसः आजादी से पहले पंजाब के टुकड़े करने की हुई थी मांग

पंजाब स्थापना दिवस के बारे में जानने से पहले इसके इतिहास को जानना जरूरी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Nov 2018 09:46:11

पंजाब स्थापना दिवसः आजादी से पहले पंजाब के टुकड़े करने की हुई थी मांग

हमारा देश कई राज्यों से मिलकर बना हैं। देश के इन राज्यों का सबका अपना अलग इतिहास हैं और इन्हें अपने वर्तमान स्वरुप में आने में बहुत समय लगा हैं। आज हम बात कर रहे हैं पंजाब राज्य की, जिसका वर्तमान स्वरुप 1 नवम्बर 1966 को अस्तित्व में आया। पंजाब स्थापना दिवस के बारे में जानने से पहले इसके इतिहास को जानना जरूरी है। इतिहास के झरोखे से देखें तो विभाजन का दंश झेलने से पहले ही पंजाब को टुकड़ों में बांटने की मांग उठनी शुरू हो गई थी। पंजाबी केसरी की खबर के आधार पर आपको अवगत करवाया जा रहा है कि कैसे पंजाब को देश से अलग करने और टुकड़ों में बांटने की सियासत हुई।

पहला तथ्य

सन् 1930 में शायर मुहम्मद इक़बाल ने भारत के उत्तर-पश्चिमी चार प्रांतों सिंध, बलूचिस्तान, पंजाब तथा अफ़गान (सूबा-ए-सरहद)- को मिलाकर एक अलग राष्ट्र का मांग की थी। 1947 में देश को मिली आजादी के साथ ही पंजाब के भी दो टुकड़े हो गए। एक पूर्वी पंजाब और दूसरा पश्चिमी पंजाब। पश्चिमी पंजाब आज पाकिस्तान में है और यह पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है। आज भी पाकिस्तान के 48% लोग पंजाबी भाषा समझते और बोलते हैं।

punjab formation day

दूसरा तथ्य

हरियाणा को अलग राज्य बनाने की मांग भी पाकिस्तान में ही उठी थी। सबसे पहले यह मांग सन् 1923 में स्वामी सत्यानंद ने लाहौर (पाकिस्तान) में की थी। इसके बाद दीनबन्धु सर छोटूराम की अध्यक्षता में मेरठ में आल इंडिया स्टूडैंटस कांफ्रेस में हरियाणा को अलग राज्य बनाने की मांग उठी। सन् 1926 में दिल्ली में आल इंडिया मुस्लिम लीग की कांफ्रेंस में प्रस्ताव पारित किया गया कि पंजाब में हिंदी भाषीय क्षेत्र एवं अंबाला मंडल को पंजाब से हटाकर दिल्ली के साथ जोड़ देना चाहिए। हरियाणा क्षेत्र के अनेक नेताओं जैसे देशबंधु गुप्ता, पंडित नेकीराम शर्मा और पंडित श्रीराम शर्मा ने अलग हरियाणा राज्य के गठन के लिए प्रयास किए।

तीसरा तथ्य

सन् 1950 में भाषाई समूहों द्वारा राज्यत्व की मांग के परिणामस्वरूप दिसम्बर 1958 में राज्य पुनर्गठन आयोग बना। उस समय वर्तमान पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्र तथा चंडीगढ़ पंजाब प्रदेश के हिस्से थे । सिखों का विशाल बहुमत इसी हिन्दु बहुल पंजाब में रहता था। उस समय शिरोमणि अकाली दल पंजाब में सक्रिय था। और अकाली द्वारा पंजाबी सूबे (प्रांत) बनाने की मांग की गई। सिख नेता फतेह सिंह ने भाषा को आधार बनाकर एक अलग राज्य की मांग की, ताकि सिखों की पहचान को संरक्षित किया जा सके।

punjab formation day

अकाली दल के आन्दोलन

अकाली दल के नेताओं ने पंजाब और् पैप्सू के विलय के बाद भी एक "पंजाबी सूबे" के निर्माण के लिए अपने आंदोलन को जारी रखा। अकाल तख्त ने चुनाव प्रचार करने के लिए सिखों के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पंजाबी सूबा आंदोलन के दौरान, 1955 में 12000 और 1960-61 में 26000 सिखों ने अपनी गिरफ्तारियां दीं। सितम्बर 1966 में इंदिरा गांधी की सरकार ने सिखों की मांग को स्वीकार करते हुए पंजाब को पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के अनुसार तीन भागों में बांट दिया।

- पंजाब का दक्षिण भाग जहां हरियाणवी बोली जाती थी उसे अलग हरियाणा प्रदेश बना दिया गया।

- जहां पहाड़ी बोली जाती थी, उस भाग को हिमाचल प्रदेश में मिला दिया गया। शेष क्षेत्रों, चंडीगढ़ को छोड़कर, एक नए पंजाबी बहुल राज्य का गठन किया गया। 1966 तक, पंजाब 68.7 प्रतिशत हिन्दुओं के साथ एक हिंदू बहुमत राज्य था लेकिन भाषाई विभाजन के दौरान, हिंदू बहुल जिलों राज्य से हटा दिया गया। चंडीगढ़, जिसे विभाजन के बाद राजधानी के रूप में प्रतिस्थापित किया गया, पर पंजाब और हरियाणा, दोनों ने अधिकार जताया। परिणामनुसार चंडीगढ़ को केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया गया जोकि दोनों राज्यों के लिये राजधानी की तरह होगा। आज भी कई सिख संगठनों का यह मानना है कि पंजाब का त्रि-विभाजन सही रूप से नहीं किया गया। क्योंकि विभाजन के बाद कई पंजाबी भाषी जिले हरियाणा में चले गये।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी