न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब में फिर देखे गए 2 पाकिस्तानी ड्रोन, स्थानीय लोगों का दावा - गांव के पास हुए क्रैश

पंजाब के फिरोजपुर में गुरुवार सुबह दो पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए है। झुंझारा हजारा सिंह वाला के सीमावर्ती गांव में ग्रामीणों ने इन ड्रोन को देखा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Oct 2019 9:22:10

पंजाब में फिर देखे गए 2 पाकिस्तानी ड्रोन, स्थानीय लोगों का दावा - गांव के पास हुए क्रैश

पंजाब के फिरोजपुर में गुरुवार सुबह दो पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए है। झुंझारा हजारा सिंह वाला के सीमावर्ती गांव में ग्रामीणों ने इन ड्रोन को देखा है। हालाकि, स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि ड्रोन गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस ड्रोन की तलाश कर रही है। बीते कुछ दिनों में कई बार पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए हैं।

इससे पहले इसी हफ्ते सोमवार रात सीमा से सटे फिरोजपुर हुसैनीवाला चैकपोस्ट पर एक ड्रोन देखा गया। बीएसएफ के सूत्रों ने बताया कि ये पाकिस्तानी ड्रोन है और इसकों सीमा पर 5 बार देखा गया है। यह ड्रोन के बार भारतीय सीमा में भी घुसते हुए नजर आया। बीएसएफ ने ड्रोन की सूचना तुरंत पंजाब पुलिस को दी। ड्रोन दिखने के बार यह आशंका लगाई जा रही है कि यह ड्रोन हुसैनीवाला में बीएसएफ की कॉलोनियों की जासूसी करने आया था। हालांकि, आशंका इस बात की भी है कि ड्रोन की मदद से पाकिस्तान से हथियारों या नशे की खेप भेजी गई हो। सूत्रों के मुताबिक, इस ड्रोन को पहली बार सोमवार रात 10 बजे से 10:40 बजे देखा गया। इसके बाद 12 बजकर 25 मिनट पर ड्रोन दोबारा दिखाई दिया। मंगलवार सुबह से ही बीएसएफ, पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से जुड़े सूत्रों के मुताबिक यह ड्रोन कड़ी चौकसी के चलते वापिस पाकिस्तान की तरफ मुड़ गए और कुछ ही देर बाद उनकी आवाज भी बंद हो गई। हालांकि पुलिस का दावा है कि यह ड्रोन भारतीय सीमा में कोई भी संदिग्ध वस्तु गिराने में नाकाम रहे।

बीएसएफ ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार सुबह भी सीमावर्ती क्षेत्र में पाकिस्तान ड्रोन के घुसने की सूचना दी थी। हालांकि पुलिस ने कोई ड्रोन बरामद नहीं किया। और अब फिर से ड्रोन के भारतीय सीमा में घुसने की खबर है। हालांकि स्थानीय लोगों का दावा है कि ड्रोन गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं।

बता दे, 24 सितंबर को पंजाब के पुलिस प्रमुख दिनकर गुप्ता ने बताया था कि पाक से 8 चीनी ड्रोन की मदद से 9-16 सितंबर के बीच 80 किलो विस्फोटक सामग्री पंजाब और जम्मू-कश्मीर भेजी गई। पाक के आतंकी संगठन पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बड़े धमाकों की साजिश रच रहे हैं। इसके लिए पाक सेना और आईएसआई आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) का समर्थन कर रही है।

आतंकवादियों की ओर से ड्रोन के जरिए हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप भारत में भेजने की कोशिशों का खुलासा होने के बाद भारतीय सेना, बीएसएफ, पुलिस और खुफिया तंत्र अलर्ट हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत