न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किलें बढ़ीं, आज कैबिनेट बैठक में उठ सकती है इस्तीफे की मांग

पंजाब के कई मंत्रियों की मांग है कि सिद्धू सीएम से माफी मांगें और 'बड़ों का सम्‍मान करना सीखें।'

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Dec 2018 10:09:52

नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किलें बढ़ीं, आज कैबिनेट बैठक में उठ सकती है इस्तीफे की मांग

पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) से यारी और कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को अपना कैप्‍टन बताना पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को इस कदर भारी पड़ गई है कि कैप्टन सरकार के मंत्री ही उनके खिलाफ लामबंद हो गए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग लगातार तेज हो रही है। पंजाब के कई मंत्रियों की मांग है कि सिद्धू सीएम से माफी मांगें और 'बड़ों का सम्‍मान करना सीखें।' कैप्‍टन के वफादार मंत्री सिद्धू का मुद्दा सोमवार को होने वाली राज्‍य कैबिनेट की बैठक में उठाने को बेताब हैं। इस दौरान मंत्री सिद्धू से माफी मांगने की भी डिमांड कर सकते हैं। सरकार के सभी मंत्री सिद्धू से कैप्टन के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर खफा हैं।

उधर, इस मसले पर चुनावी राज्‍य राजस्‍थान में चुनाव प्रचार कर रहे सिद्धू का कहना है कि 'उन्‍होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। मैं ऐसे स्‍थान पर रहता हूं जहां दिमाग बिना भय के रहता है और सिर ऊंचा रहता है।' इससे पहले शुक्रवार को सिद्धू से पूछा गया था कि क्‍या करतापुर कॉरिडोर के शिलान्‍यास समारोह में पाकिस्‍तान जाने से उन्‍हें सीएम ने रोका था? इस पर सिद्धू ने कहा, 'किस कैप्‍टन की बात कर रहे हो? ओह! कैप्‍टन अमरिंदर सिंह। वह सेना में एक कैप्‍टन थे, मेरे कैप्‍टन राहुल गांधी हैं। उनके (सीएम के) कैप्‍टन भी राहुल गांधी हैं।' हालांकि आज वे इस बयान से पलट गए हैं। पंजाब के कई मंत्रियों के अलग-अलग आए बयानों में यह साफ हो गया कि सभी मंत्री सिद्धू द्वारा केवल राहुल गांधी को ही अपना कैप्टन कहे जाने से खफा हैं। उनका कहना है कि अगर सिद्धू को कैप्टन अमरिंदर सिंह की लीडरशिप स्वीकार नहीं है तो वे इस्तीफा दे दें। कुछ मंत्रियों ने सिद्धू से उनके बयान के लिए माफी मांगने की मांग भी की है। इस बीच खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह ने कहा, 'मेरे कैबिनेट के ज्‍यादातर साथी चाहेंगे कि इस मुद्दे पर सोमवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में चर्चा हो। विशेषकर इसलिए कि इसने लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को कमजोर किया है।' रविवार को पंजाब सरकार में मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने भी कहा था, 'मैं यह सुनकर थोड़ा नाराज हूं (नवजोत सिंह सिद्धू का बयान), बिल्‍कुल राहुल गांधी हमारे इंडियन कैप्टन हैं लेकिन सिद्धू यह भूल गए कि अमरिंदरजी हमारे सीएम हैं। उन्हें सम्मान करना चाहिए, यह कपिल शर्मा का शो नहीं है।'

punjab,congress,navjot singh sidhu,kartarpur corridor,captain amarinder singh,chandigarh news

पाकिस्तान में करतारपुर कोरिडोर के आधारशिला कार्यक्रम से लौटने के बाद अति-उत्साहित सिद्धू ने भाजपा के तीखे हमलों की परवाह नहीं की, लेकिन तेलंगाना में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का गुणगान करते हुए यहां तक कह गए कि राहुल ही उनके कैप्टन हैं। उनका इशारा था कि राहुल कैप्टन (अमरिंदर सिंह) के भी कैप्टन हैं। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने सिद्धू के इस बयान का सीधा अर्थ यही निकाला है कि सिद्धू अब कैप्टन अमरिंदर सिंह की लीडरशिप को चुनौती दे रहे हैं।

इसी बीच, सिद्धू ने अपने कुछ कैबिनेट सहयोगियों को शुक्रवार को फोन करके अपने बयानों के लिए समर्थन भी मांगा, लेकिन असफल रहे। कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने जहां सिद्धू को हटाए जाने की मांग कैप्टन से की वहीं पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने कहा कि सिद्धू को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। सिद्धू पाकिस्तान दौरे से लौट आए, लेकिन उन्होंने आकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने की जहमत भी नहीं उठाई। पाक से लौटकर सिद्धू ने पहले कहा कि राहुल गांधी की आज्ञा से वे पाकिस्तान गए थे। तब कांग्रेस की और से बयान आया कि सिद्धू का पाक दौरा निजी था। इस सिद्धू अपने बयान से पलट गए कि राहुल गांधी ने उन्हें पाकिस्तान जाने को नहीं कहा था।

बता दें कि पंजाब कांग्रेस के नेताओं के खुलकर नाराजगी जताने के बाद विवाद बढ़ता देख सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने रविवार को उनके बचाव में सफाई दी थी। कौर ने यह कहकर विवाद थामने की कोशिश की है कि उनके पति हमेशा कहते हैं कि कैप्टन साहब उनके पिता के समान हैं। नवजोत कौर सिद्धू ने कहा, 'नवजोतजी हमेशा कहते हैं कि कैप्टन साहब उनके पिता की तरह हैं। हम यह बात हमेशा स्पष्ट रखते हैं कि कैप्टन साहब का सम्मान सभी चीजों से ऊपर है। सिद्धू का आधा-अधूरा नहीं बल्कि पूरा बयान पढ़ा जाना चाहिए।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत