न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CAA Protest: दिल्ली में धारा 144 और मोबाइल सेवा बंद होने पर प्रियंका ने केंद्र पर बोला हमला, कहा - 'सरकार लोगों की बात सुनने से घबरा रही है'

नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन और देश के कई राज्यों में धारा 144 लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Dec 2019 2:10:44

CAA Protest:  दिल्ली में धारा 144 और मोबाइल सेवा बंद होने पर प्रियंका ने केंद्र पर बोला हमला, कहा - 'सरकार लोगों की बात सुनने से घबरा रही है'

नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन और देश के कई राज्यों में धारा 144 लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया। प्रियंका ने आरोप लगाया कि 'सरकार, लोगों की बात सुनने से घबरा रही है।'

प्रियंका ने ट्वीट किया कि मेट्रो स्टेशन बंद हैं। इंटरनेट बंद है। हर जगह #Section144 है। किसी भी जगह आवाज उठाने की इजाजत नहीं है। जिन्होंने आज टैक्सपेयर्स का पैसा खर्च करके करोड़ों का विज्ञापन लोगों को समझाने के लिए निकाला है, वही लोग आज जनता की आवाज से इतना बौखलाएं हुए हैं कि सबकी आवाजें बंद कर रहे हैं। मगर इतना जान लीजिए कि जितना आवाज दबाएंगे उतनी तेज आवाज उठेगी।

delhi,priyanka gandhi vadra,protest and section 144 regarding citizenship amendment act 2019,citizenship amendment act 2019,news,news in hihdi

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में राजधानी दिल्ली समेत देशभर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली में गुरुवार को एक ही वक्त पर 2 अलग-अलग विरोध-प्रदर्शनों की वजह से हालात ऐसे बने कि कई मेट्रो स्टेशनों को बंद करना पड़ा। कुछ इलाकों में मोबाइल सेवाएं भी घंटों तक पूरी तरह बंद रहीं।

दिल्ली के ये 18 मेट्रो स्टेशन बंद हैं...

1. वसंत विहार
2. बाराखंभा रोड
3. मंडी हाउस
4. पटेल चौक
5. लोक कल्याण मार्ग
6. उद्योग भवन
7. ITO
8. प्रगति मैदान
9. खान मार्केट
10. केंद्रीय सचिवालय
11. लालकिला
12. जामा मस्जिद
13. चांदनी चौक
14. विश्वविद्यालय
15. जामिया मिलिया इस्लामिया
16. जसोला विहार
17. शाहीन बाग
18. मुनेरका

नागरिकता कानून को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने टेलिकॉम ऑपरेटरों को कुछ हिस्सों में मोबाइल सेवाएं सस्पेंड करने को कहा था। संबंधित इलाकों में सभी तरह की मोबाइल सेवाओं यानी मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस और वॉइस कॉल सर्विस को सस्पेंड कर दिया गया था।

दिल्ली के इलाकों में पूरी तरह ठप थी मोबाइल सर्विस

1. नॉर्थ और सेन्ट्रल डिस्ट्रिक्ट का वॉल्ड सिटी एरिया
2. मंडी हाउस
3. सीलमपुर, जाफराबाद और मुस्तफाबाद
4. जामियानगर और शाहीनबाग
5. बवाना

delhi,priyanka gandhi vadra,protest and section 144 regarding citizenship amendment act 2019,citizenship amendment act 2019,news,news in hihdi

दरअसल, दिल्ली में गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ तकरीबन एक ही वक्त में 2 अलग-अलग प्रोटेस्ट मार्च निकाले गए। पहला प्रोटेस्ट मार्च छात्रों और कुछ सोशल ऐक्टिविस्टों की तरफ से लाल किला आईटीओ के शताब्दी पार्क तक निकाला गया। दूसरा मार्च लेफ्ट पार्टियों से जुड़े छात्र संगठनों की तरफ से मंडी हाउस से पार्लियामेंट स्ट्रीट तक निकाला गया। इस वजह से तमाम इलाकों में भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति है। दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाले महामाया फ्लाईओवर से नोएडा गेट तक करीब 3 किमी। लंबा जाम लग गया है।

रामचंद्र गुहा हिरासत में

वहीं बेंगलुरु के टाउन हॉल में नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ प्रदर्शन करने को लेकर प्रख्यात इतिहासकार रामचन्द्र गुहा , नेता योगेंद्र यादव को CAA के खिलाफ प्रदर्शन करते वक्त हिरासत में ले लिया गया। उनके समर्थन में अब कमल हासन भी आ गए हैं, उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि मैं सरकार के द्वारा मूर्खतापूर्ण कदम उठाते हुए सत्याग्रह की लड़ाई लड़ने वालों को गिरफ्तार करने के लिए तालियां पीटता हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत