न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : बढ़ती कीमत के विरोध में प्रदर्शन, सिलेंडर पर माला चढ़ा दी विदाई, चूल्हे पर बनाई चाय

कांग्रेस की महिला मोर्चा विंग ने प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। इसमें महिला कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर पर माला चढ़ा उसे विदाई दी और चूल्हे पर चाय और रोटियां बनाकर अपना विरोध प्रकट किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 05 Mar 2021 9:56:15

जयपुर : बढ़ती कीमत के विरोध में प्रदर्शन, सिलेंडर पर माला चढ़ा दी विदाई, चूल्हे पर बनाई चाय

देश में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम तो आमजन की जेब का बोझ बढ़ा ही रहे हैं। लेकिन इसी के साथ ही सिलेंडर के बढ़ते दाम भी चिंता को बढ़ा रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस की महिला मोर्चा विंग ने प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। इसमें महिला कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर पर माला चढ़ा उसे विदाई दी और चूल्हे पर चाय और रोटियां बनाकर अपना विरोध प्रकट किया। इससे पहले महिलाएं रैली के रूप में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने चूल्हा लाकर उसमें कोयला, लकड़ी डालकर आग लगाई और भगोनी में दूध-पानी डालकर चाय चढ़ाई। इस दौरान कुछ महिलाओें ने मौके पर ही आला गूंथकर रोटियां बनानी शुरू की।

महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रानी लुबाना ने बताया कि जिस तरह देश में रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं। उससे अब सामान्य और गरीब परिवार के लिए रसोई में गैस पर भोजन पकाना मुश्किल हो गया है। इसी कारण हमने प्रदर्शन में छोटे और बड़े सिलेंडर को अंतिम विदाई देते हुए उसे माला पहनाई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी कर रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। बढ़ते दामों का सबसे ज्यादा प्रभाव खाद्य उपभोग की वस्तुओं पर आया है। मोदी सरकार ने पहले तो बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन अब उन वादों के उलट जनता पर जुल्म कर रहे हैं।

लुबाना ने बताया कि किसी भी वस्तु की दरें बढ़ाने की भी एक लिमिट या नियम होता है। लेकिन यहां सरकार अपने खजाने को भरने के लिए पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बेहताशा बढ़ोतरी कर रही है। आजाद भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ होगा। जब एक महीने के अंदर ही रसोई गैस के दामों में तीन बार (125) रुपए तक बढ़ाकर जनता पर इतना बोझ डाला होगा। ऊपर से आमजन को जो थोड़ी बहुत सब्सिडी सरकार देती थी, उसे भी बिना घोषणा के बंद कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इतिहास रचने की तैयारी में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, वर्ल्ड वाइड पहला दिन 200 करोड़, घरेलू कारोबार 150 करोड़
इतिहास रचने की तैयारी में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, वर्ल्ड वाइड पहला दिन 200 करोड़, घरेलू कारोबार 150 करोड़
कमर्शियल एलपीजी सप्लाई शुरू, घरेलू उत्पादन 30% बढ़ा; दो टैंकर में 92,700 टन आ रहा है LPG
कमर्शियल एलपीजी सप्लाई शुरू, घरेलू उत्पादन 30% बढ़ा; दो टैंकर में 92,700 टन आ रहा है LPG
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर आया ‘नंदा देवी’ टैंकर, ‘शिवालिक’ के बाद LPG लेकर निकला दूसरा भारतीय जहाज
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर आया ‘नंदा देवी’ टैंकर, ‘शिवालिक’ के बाद LPG लेकर निकला दूसरा भारतीय जहाज
मुनाफे में नंबर-1 बनी ‘द केरल स्टोरी 2’, 15वें दिन भी शानदार कलेक्शन
मुनाफे में नंबर-1 बनी ‘द केरल स्टोरी 2’, 15वें दिन भी शानदार कलेक्शन
CM रेखा गुप्ता ने अत्याधुनिक एम्फीबियस एक्स्कवेटर को किया लॉन्च, नजफगढ़ ड्रेन की सफाई शुरू
CM रेखा गुप्ता ने अत्याधुनिक एम्फीबियस एक्स्कवेटर को किया लॉन्च, नजफगढ़ ड्रेन की सफाई शुरू
मोजतबा खामेनेई पर 92 करोड़ से ज्यादा का इनाम घोषित, मुखबिरों को अमेरिका में बसने का ऑफर
मोजतबा खामेनेई पर 92 करोड़ से ज्यादा का इनाम घोषित, मुखबिरों को अमेरिका में बसने का ऑफर
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई तापसी पन्नू की ‘अस्सी’, जानिए कितना हो सकता है लाइफटाइम कलेक्शन?
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई तापसी पन्नू की ‘अस्सी’, जानिए कितना हो सकता है लाइफटाइम कलेक्शन?
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, बाहर निकलने से पहले जरूर देखें रूट प्लान
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, बाहर निकलने से पहले जरूर देखें रूट प्लान
LPG सिलेंडर के लिए देशभर में हाहाकार, जमाखोरों पर सरकार का शिकंजा; हजारों सिलेंडर जब्त
LPG सिलेंडर के लिए देशभर में हाहाकार, जमाखोरों पर सरकार का शिकंजा; हजारों सिलेंडर जब्त
सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका…जानें आज कितना कम हुआ भाव
सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका…जानें आज कितना कम हुआ भाव
हाईवे पर सफर करने वालों को झटका, 1 अप्रैल से महंगा होगा FASTag Annual Pass
हाईवे पर सफर करने वालों को झटका, 1 अप्रैल से महंगा होगा FASTag Annual Pass
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
अंडरआर्म्स से आ रही पसीने की बदबू, छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय
अंडरआर्म्स से आ रही पसीने की बदबू, छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी