न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : लाखों बेरोजगारों को लगा धक्का, वित्त विभाग में अटका 14 हजार कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव

राज्य सरकार ने स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक कैडर बनाने का एलान किया था। 8 महीने बाद भी मामला अधर में है। फाइल अभी वित्त विभाग में ही अटकी हुई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Oct 2020 5:43:07

राजस्थान : लाखों बेरोजगारों को लगा धक्का, वित्त विभाग में अटका 14 हजार कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव

राजस्थान में गहलोत सरकार द्वारा बजट भाषण के दौरान कंप्यूटर शिक्षक भर्ती की घोषणाएं की गई थी जिन्हें मंजूरी के लिए वित्त विभाग में भेजा गया था। राज्य सरकार ने स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक कैडर बनाने का एलान किया था। 8 महीने बाद भी मामला अधर में है। फाइल अभी वित्त विभाग में ही अटकी हुई है। माना जा रहा है कि कंप्यूटर शिक्षक भर्ती करने की स्थिति में सालाना 600 करोड़ रुपए की जरूरत होगी।

इसके चलते फाइल आगे नहीं बढ़ पा रही है। प्रदेश में वर्तमान में सरकार कोरोना के कारण उत्पन्न हुए संकट से जूझ रही है। इस कारण अभी तृतीय श्रेणी शिक्षक के 31 हजार पद और व्याख्याताओं के 3 हजार पदों पर भी भर्ती की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। जबकि इन भर्तियों में तो कैडर बनाने जैसा भी कोई संकट नहीं है।

कंप्यूटर शिक्षक भर्ती में कैडर के साथ भर्ती के नियम बनाने, योग्यता तय करने सहित स्कूलों में पद स्वीकृत करने की लंबी प्रक्रिया बाकी है। हालांकि कंप्यूटर शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवा सरकार से लगातार कैडर तय कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहे हैं। प्रदेश में 14 हजार से अधिक माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों को कंप्यूटर शिक्षकों का इंतजार है। इनमें से 8500 स्कूलों में तो कंप्यूटर लैब तक स्वीकृत हैं, लेकिन शिक्षक नहीं हैं।

10,965 ग्रेड 3 और 3,616 ग्रेड 2 शिक्षकों की जरूरत

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इस भर्ती को लेकर फरवरी में एक प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा था। इसके अनुसार 10965 तृतीय श्रेणी कंप्यूटर शिक्षक और 3616 द्वितीय श्रेणी कंप्यूटर शिक्षकों की जरूरत बताई गई थी। सरकार ने यह प्रस्ताव वित्त विभाग में भिजवा दिया जहां यह पेंडिंग है।

अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पात्रता वाले शिक्षक लगे हैं प्रतिनियुक्ति पर

अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक पद के लिए नई भर्ती नहीं करके सरकार ने विभाग में कार्यरत ऐसे शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर लगाया है जो कंप्यूटर शिक्षक की पात्रता रखते हैं। सरकार ने इसके लिए आरएससीआईटी, पीजीडीसीए, बीसीए, एमसीए, बीटेक (सीएस या आईटी) या इससे उच्च योग्यताधारी को पात्र माना है। अंग्रेजी में कम्युनिकेशन को प्राथमिकता दी गई है।

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ संयोजक उपेन यादव ने कहा कि सरकार को वित्त विभाग से फाइल को मंजूरी दिलाकर भर्ती के नियम और योग्यता तय करने का काम प्रारंभ करना चाहिए। ताकि कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती हो सके। इससे ना केवल रोजगार मिलेगा, बल्कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को कंप्यूटर शिक्षक भी मिलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत