न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विरोध मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी से की बदसलूकी, देखे वीडियो

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्नाव और कठुआ गैंगरेप मामले को लेकर गुरुवार देर रात इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Apr 2018 12:03:38

विरोध मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी से की बदसलूकी, देखे वीडियो

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्नाव और कठुआ गैंगरेप मामले को लेकर गुरुवार देर रात इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला। राहुल के अलावा प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, सलमान खुर्शीद, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल समेत दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तमाम नेता शामिल हुए। इस दौरान उनकी बहन प्रियंका गांधी को भीड़ का सामना करना पड़ा। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। प्रियंका गांधी के साथ उनकी 15 साल की बेटी मिराया वाड्रा भी थीं, जो जम्मू-कश्मीर और यूपी में हुए भयावह रेपकांड के विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। जिसके बाद प्रियंका ने कार्यकर्ताओं को जमकर फटकार लगाई। दरअसल हुआ कुछ यूं कि मार्च के दौरान प्रियंका को कार्यकर्ताओं ने घेर लिया था और वह बाहर नहीं निकल पा रही थीं।

धक्का-मुक्की की वजह से प्रियंका डर गईं। गुस्से में आगबबूला होकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कोई भी एक-दूसरे को धक्का नहीं मारेगा। आपको पता होना चाहिए कि आप किस वजह से यहां पर हैं। अगर आप ठीक तरह से व्यवहार नहीं कर सकते हैं तो घर चले जाइए। अब आप सभी लोग शांति से वहां तक चलिए। वीडियो में भी दिख रहा है कि कैसे डरी हुई प्रियंका कोहनी मारकर आगे बढ़ रही हैं।

यह कैंडल मार्च कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड से शुरू होकर इंडिया गेट पर खत्म हुआ। कैंडल मार्च में कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा ने भी शिरकत की। कांग्रेस की ओर से आयोजित कैंडल मार्च की पुलिस को देर शाम तक कोई सूचना नहीं थी। राहुल गांधी के ट्वीट के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। गांधी ने रात को दस बजे ट्वीट करके कैंडल मार्च की घोषणा की और लोगों से शामिल होने की अपील की।

राहुल ने लिखा कि लाखों भारतीयों की तरह मेरा हृदय भी दुखी है। महिलाओं के साथ जो हो रहा है भारत उसके साथ आगे नहीं बढ़ सकता है। उन्होंने आगे लिखा कि महिलाओं के खिलाफ हो रहे इस अपराध के विरोध में वह आधी रात को इंडिया गेट जा रहे हैं। इस अपील के बाद अशोक गहलोत, कपिल सिब्बल, अहमद पटेल, अजय माकन समेत अन्य बड़े नेता इसमें शामिल होने पहुंचे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज