न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम मोदी आज 15वीं बार करेंगे वाराणसी का दौरा, देंगे 2400 करोड़ रुपये की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) आज यानि सोमवार को वाराणसी में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Nov 2018 8:48:11

पीएम मोदी आज 15वीं बार करेंगे वाराणसी का दौरा, देंगे 2400 करोड़ रुपये की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) आज यानि सोमवार को वाराणसी ( Varanasi ) में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वह 15वीं बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह सरकार के जल मार्ग विकास परियोजना के तहत गंगा नदी पर बनाए गए टर्मिनल का उद्घाटन भी करेंगे। इस परियोजना के तहत हल्दिया से वाराणसी के बीच बड़े जहाजों की आवाजाही हो सकेगी। अपने इस दौरे के दौरान वे काशीवासियों को 2400 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री 12 किलोमीटर के रोड शो में भी हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री अपने साढ़े तीन घंटे के दौरे में बाबतपुर फोरलेन, रिंग रोड, दीनापुर एसटीपी और रामनगर स्थित मल्टी मॉडल टर्मिनल सहित 10 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा काशी के विकास से जुड़ी सात परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

ये है कार्यक्रम

पीएम मोदी दोपहर लगभग 2:45 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से रामनगर के राल्हुपुर जाएंगे, जहां 35 मिनट तक के कार्यक्रम में पीएम मल्टी मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। पीएम यहां आरएन टैगोर जलपोत से आए कंटेनर को रिसीव करने के साथ ही वाराणसी से हल्दिया के बीच गंगा में जल परिवहन की शुरुआत करेंगे। बाबतपुर फोरलेन पर लगभग 12 किलोमीटर रोड शो करते हुए रिंग रोड स्थित वाजिदपुर गांव में जनसभा स्थल जाएंगे। हालांकि इस बारे में अधिकृत तौर पर घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जगह-जगह स्वागत की तैयारी की गई है।

जनसभा के बाद देर शाम वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे। रविवार को पीएम के आगमन की तैयारियों और परियोजनाओं को अंतिम रूप दिया गया। लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं के साथ ही शहर के प्रमुख स्थानों को सजाया संवारा गया है।

varanasi news,pm narendra modi,narendra modi in varanasi,modi in kashi,narendra modi varanasi visit,pm narendra modi latest news,hindi news

इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

बाबतपुर वाराणसी फोरलेन-812.59
रिंग रोड फेज 1-759.36
मल्टी मॉडल टर्मिनल-208
दीनापुर एसटीपी-186.48
सीवरेज पंपिंग स्टेशन-34.01
इंटरसेप्शन सीवर और पंपिंग मेन कार्य-155.87
आईपीडीएस का अतिरिक्त कार्य-139.41
तेवर ग्राम पेयजल योजना-27.9
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्रावास-1.70
परमानंदपुर में आश्रय योजना-1.53

इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

रामनगर में इंटरसेप्शन डायवर्जन ऑफ ड्रेन एंड ट्रीटमेंट वर्क-72
किला कटरिया मार्ग पर आईआरक्यूपी का कार्य-2.36
एनएच-7 पर काम-3.16
लहरतारा बीएचयू मार्ग पर फुटपाथ-20.99
डोमरी में हेलिपोर्ट का निर्माण-4.94
ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्र-4.44
सर्किट हाउस में मीटिंग हाल का सुंदरीकरण-3.24

(परियोजनाओं की लागत राशि करोड़ रुपये में हैं.)

माना जा रहा है कि दीपावली के बाद प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र को अब तक का सबसे बड़ा गिफ्ट प्रदान करेंगे जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर है। 12 नवंबर को होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो बार वाराणसी का दौरा कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत