Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात में कृषि कानूनों पर बोले PM मोदी - किसानों के लिए 24 घंटे तैयार, सरकार दूर करेगी हर शंका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज गुजरात (Gujarat) के एक दिन के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर कृषि कानूनों के मसले पर अपनी बात रखी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Dec 2020 4:17:03

गुजरात में कृषि कानूनों पर बोले PM मोदी - किसानों के लिए 24 घंटे तैयार, सरकार दूर करेगी हर शंका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज गुजरात (Gujarat) के एक दिन के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर कृषि कानूनों के मसले पर अपनी बात रखी। कच्छ में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि विपक्षी पार्टियां किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि कृषि कानूनों को लेकर सरकार हर शंका का समाधान करने को तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi in Gujarat) मंगलवार को गुजरात में कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्‍होंने कच्‍छ में शिलान्‍यास कार्यक्रम में कहा कि कच्‍छ में आज नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।

- पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली के आसपास आजकल किसानों को डराने की साजिश चल रही है। क्या अगर कोई आपसे दूध लेने का कॉन्ट्रैक्ट करता है, तो क्या भैंस लेकर चला जाता है? जैसी आजादी पशुपालकों को मिल रही है, वैसी ही आजादी हम किसानों को दे रहे हैं। कई वर्ष से किसान संगठन इसकी मांग करते थे, विपक्ष आज किसानों को गुमराह कर रहा है लेकिन अपनी सरकार के वक्त ऐसी ही बातें करता था।

- पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 20 सालों में गुजरात ने कई सारी किसानों के हित वाली योजनाएं लागू की हैं। गुजरात उन शुरुआती राज्यों में था जहां पर सोलर एनर्जी को मजबूत करने के लिए काम किया गया।
- पीएम मोदी ने कहा एक समय था जब गुजरात के लोगों की मांग थी कि कम से कम रात में खाना खाते समय तो बिजली मिल जाए। आज गुजरात देश के उन राज्यों में से है, जहां शहर हो या गांव, 24 घंटे बिजली सुनिश्चित की जाती है।

- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत रेन्युएबल एनर्जी के क्षेत्र में दुनिया में चौथे नंबर पर है। इसके अलावा जलवायु परविर्तन के क्षेत्र में भारत पूरी दुनिया को दिशा दिखा रहा है।

- प्रधानमंत्री ने कहा आज कच्छ देश के सबसे तेज़ी से विकसित होते क्षेत्रों में से एक है। यहां की कनेक्टिविटी दिनों दिन बेहतर हो रही है।

- पीएम मोदी ने कहा कि खावड़ा में रिन्यूएबल एनर्जी पार्क हो, मांडवी में डेसालिनेशन प्लांट हो, और अंजार में सरहद डेहरी के नए ऑटोमैटिक प्लांट का शिलान्यास, तीनों ही कच्छ की विकास यात्रा में नए आयाम लिखने वाले हैं। इसका बहुत बड़ा लाभ यहां के मेरे आदिवासी भाई-बहनों, यहां के किसानों-पशुपालकों, सामान्य जनों को होने वाला है

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि कभी वीरान रहने वाला कच्‍छ आज पर्यटकों से गुलजार है - पीएम मोदी बोले- कुछ लोग कहते थे कि कच्‍छ में विकास नहीं हो सकता, कच्‍छ में आज नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। कच्छ तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस सीमावर्ती इलाके में तेजी से लोग आ रहे है। अब यहां से पलायन रुका है। गांवों में लोग वापस आ रहे हैं। इसका बड़ा प्रभाव राष्ट्रीय सुरक्षा पर पड़ा है। जो कच्छ कभी वीरान रहता था, वो अब पर्यटन का केंद्र बन रहा है। कच्छ का सफेद रण, यहां का रणोत्सव दुनिया को आकर्षित करता है। औसतन 4-5 लाख लोग रणोत्सव में आते हैं।

- पीएम मोदी ने कहा - किसी समय कच्छ में नर्मदा का पानी पहुंचाने की बात पहुंचाने की बात होती थी, तो लोग इसे असंभव सा बताते थे, लेकिन ये हुआ। जल संरक्षण के लिए लोग आगे आए। मैं वो दिन भूल नहीं सकता, जिस दिन नर्मदा का पानी यहां पहुंचा। हर कच्छी की आंखों से आंसू बह रहे थे। गुजरात में पानी के लिए जो विशेष ग्रिड बनाई गई, उसका लाभ करोड़ों लोगों को हो रहा है। यह राष्ट्रीय स्तर पर जल जीवन मिशन का आधार बना। सिर्फ सवा साल के भीतर 3 करोड़ घरों तक पानी का पाइप पहुंचाया गया है।

- पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में सरदार वल्‍लभभाई पटेल को भी श्रद्धांजलि दी। आज सरदार पटेल की पुण्‍यतिथि है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका