न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम मोदी पहुंचे देहरादून, केदारनाथ के मंदिर में मनाएंगे दीवाली उत्सव

दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंच गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 07 Nov 2018 8:02:30

पीएम मोदी पहुंचे देहरादून, केदारनाथ के मंदिर में मनाएंगे दीवाली उत्सव

दिवाली ( Diwali ) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) आज सुबह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंच गए हैं। वह यहां बुधवार को भगवान केदारनाथ के मंदिर में दीवाली उत्सव मनाएंगे। पीएम मोदी के तय कार्यक्रम के अनुसार वह करीब पौने दस बजे केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। वहां पूजा अर्चना के बाद वह केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का मुआयना करेंगे। किसी भी संस्कृति से नाता जोड़ना प्रधानमंत्री मोदी बखूबी जानते हैं। उनका यह अंदाज पिछले साल केदारनाथ दौरे में भी दिखा था जब उन्होंने कहा था कि वह देवभूमि के हैं और देवभूमि उनकी। प्रधानमंत्री का कहना है कि देवभूमि से उनका गहरा नाता है और इसीलिए बार-बार बाबा केदार उन्हें अपने पास बुलाते हैं। भगवान की पूजा अर्चना के बाद भारत-चीन बॉर्डर पर जाएंगे। यहां वे सीमा पर तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह सेना के जवानों के साथ बुधवार को दिवाली मनाएंगे और अपने अनुभवों की तस्वीरें साझा करेंगे। इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से दिवाली की शुभकामनाओं के जवाब में मोदी ने कहा, ‘हर साल मैं अपने सीमावर्ती इलाके में जाता हूं और अपने जवानों को हैरान करता हूं। इस साल भी बहादुर जवानों के साथ मनाउंगा। उनके साथ वक्त गुजारना खास होता है।’ उन्होंने कहा कि वह बुधवार की शाम तस्वीरें भी साझा करेंगे। केदारनाथ से करीब 400 मीटर ऊंची ध्यान गुफा (मेडीटेशन केव) सहित कई नई चीजें इस बार हिमालयी धाम के दर्शन के लिए आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगी। रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि केदारनाथ धाम के करीब 400 मीटर ऊंचे स्थान पर बनी ध्यान गुफा प्रधानमंत्री दूर से देखेंगे क्योंकि वहां जाने का उनका कार्यक्रम नहीं है। उन्होंने बताया कि इस बार कुछ अन्य चीजें जो प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगी, उनमें मंदाकिनी और सरस्वती नदियों के संगम से लेकर मंदिर तक जाने वाली काफी चौड़ी मुख्य सड़क (मेन अप्रोच रोड) और मंदाकिनी के तट पर स्थित रिटेनिंग वॉल प्रमुख हैं।

पीएम मोदी के इस दौरे पर सेना प्रमुख बिपिन रावत भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। बिपिन रावत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर्षिल घाटी में सेना के जवानों संग दिवाली मनाएंगे। वहीं आर्मी चीफ बिपिन रावत भी नेलांग घाटल पहुंचकर आइटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के जवानों में हौंसला भरेंगे। इसके बाद वे हर्षिल भी जाएंगे। पीएम सुबह 10 बजे केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। इसके बाद वे जवानों संग दिवाली मनाएंगे।

इज़राइल के प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘इज़राइल के लोगों की ओर से, मैं अपने प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देना चाहता हूं। रोशनी के इस चमकदार त्योहार से आपको खुशी और समृद्धि मिले। हमें बेहद ख़ुशी होगी अगर आप इस ट्वीट का उत्तर, उस शहर के नाम से दें जहां आप यह त्योहार मना रहे हैं।’

केदारनाथ में एक साथ 5,100 दीये जलाये गये

इससे पहले विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर में मंगलवार को दिवाली के उपलक्ष्य में एक साथ 5,100 दीये जलाये गये। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की ओर से आयोजित दीपमाला कार्यक्रम के तहत 5,100 दीयों को एक साथ जलाने का कार्यक्रम शाम छह बजे शुरू हुआ । मंदिर के चारों तरफ दीपक जलाये जाने के अलावा आसपास के पवित्र स्थलों पर भी दीये जलाये गये जिससे वहां अलौकिक दृश्य उत्पन्न हो गया ।

रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि जिला प्रशासन ने 5100 दीप प्रज्ज्वलित कर केदारनाथ में दीवाली उत्सव मनाया।

बता दें कि हर्षिल बॉर्डर भारत-चीन सीमा से करीब 45 KM की दूरी पर है। इसके पास गंगोत्री नेशनल पार्क है। इस जगह का नज़ारा भी मशहूर लाहौल-स्पीति की तरह ही है। पीएम मोदी 6 नवंबर को केदारनाथ की यात्रा पर पहुंचेंगे। पीएम मोदी के आगमन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इसी के साथ वह तीसरी बार केदारनाथ यात्रा पर होंगे।

बता दें कि साल 2015 में दिवाली पर वह पंजाब सीमा पर गए थे। उनकी ये यात्रा संयोगवश 1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई जंग के 50 साल होने पर हुई थी। वहीं, 2017 में दिवाली के दौरान प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश गए थे, जहां उन्होंने एक चौकी पर भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के कर्मियों के साथ वक्त बिताया था। मोदी ने पिछले साल प्रधानमंत्री के तौर पर अपनी चौथी दिवाली जम्मू-कश्मीर के गुरेज में सैनिकों के साथ मनाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत