न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिंगापुर के सेंटोसा द्वीप पहुंचे ट्रंप और किम, हाथ मिलाकर गर्मजोशी के साथ किया एक दूसरे का स्वागत

दुनिया के दो बड़े नेता डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन आज सिंगापुर के सेंटोसा द्वीप पहुंचे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Jun 2018 7:34:01

सिंगापुर के सेंटोसा द्वीप पहुंचे ट्रंप और किम, हाथ मिलाकर गर्मजोशी के साथ किया एक दूसरे का स्वागत

दुनिया के दो बड़े नेता डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन आज सिंगापुर के सेंटोसा द्वीप पहुंचे हैं। जहां दोनों ने एक दूसरे का गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाकर स्वागत किया है। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे से हंस कर बातचीत भी की। बता दें कि आज होने वाली इस मुलाकात पर दुनिया भर की नजरें टिकी हुई हैं। 1950-53 में हुए कोरियाई युद्ध के बाद से अब तक अमेरिका और उत्तर कोरिया के नेता कभी नहीं मिले और न ही फोन पर बात की है। ट्रंप और किम सेंटोसा द्वीप के कैपेला रिजॉर्ट में वार्ता के लिए रविवार को ही सिंगापुर पहुंच गए थे। मुलाकात के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उम्मीद है हम दोनों के संबंध अच्छे रहेंगे। उन्होंने कहा कि सबकुछ भुलाकर अब हम आगे बढ़ेंगे। इस दौरान किम जोंग उन ने कहा कि यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। हमने सबकुछ भुलाकर यह मुलाकात की है। वहीं मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि किम ने ट्रंप को जुलाई में दूसरी मुलाकात के लिए उत्तर कोरिया आने का न्योता दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर दोनों नेताओं की दूसरी वार्ता भी हो जाती है तो तीसरी मुलाकात वॉशिंगटन में होगी।

बता दें कि इस सदी की सबसे चर्चित शिखर वार्ता के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग-उन सिंगापुर के सेंटोसा द्वीप में पहली बार मिल रहे हैं। एक-दूसरे को नेस्तनाबूद करने की कसमें खाने वाले कट्टर दुश्मन देशों के इन शीर्ष नेताओं पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं। क्योंकि इन दोनों नेताओं की हरकतों से न सिर्फ अमेरिका और उत्तर कोरिया बल्कि पूरे विश्व की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा था। किम तीन पीढ़ियों में उत्तर कोरिया के पहले नेता हैं जो किसी अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात कर रहे हैं। इसी तरह ट्रंप पद पर रहते हुए किसी उत्तर कोरियाई शीर्ष नेता से मिलने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं।

अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजामों के बीच होने जा रहे इस बहुचर्चित शिखर सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को दोनों देशों के अधिकारियों ने मुलाकात की। दोनों पक्षों ने शीर्ष नेताओं के बीच बातचीत के एजेंडो को लेकर मतभेदों को दूर करने की कोशिश की। बाद में कपेला होटल में एक संवाददाता सम्मेलन में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि अगर उत्तर कोरिया पूर्ण निरस्त्रीकरण पर राजी हो जाता है तो अमेरिका उसे पूरी सुरक्षा मुहैया कराने की गारंटी देने के लिए तैयार है।

इस बीच, ट्रंप ने सोमवार को सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग से मुलाकात की और उम्मीद जताई कि किम के साथ इस ‘अत्यंत दिलचस्प’ वार्ता के अच्छे नतीजे सामने आएंगे। लूंग के साथ इस्ताना पैलेस में लंच के बाद ट्रंप ने शानदार मेहमाननवाजी के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। बता दें कि किम ने रविवार को ही लूंग से मुलाकात की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान