आज आईपीएल के 13वें सीजन का 31वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच (KXIP) शारजाह के पिच पर भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर खेला जाना हैं। यह मैच रोमांच से भरपूर होगा जिसमें प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए पंजाब को हर हाल में जीत की जरूरत हैं। इसी के साथ ही शारजाह की पिच छोटी होने और गेल के आने से छक्कों की बरसात भी देखने को मिलेगी। पंजाब की टीम अब जहां हर मैच को जीतना चाहेगी वहीं विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपने जीत के सफर को जारी रखते हुए टॉप चार में बने रहना चाहेगी। आज इस कड़ी में हम आपके लिए दोनों टीम की संभावित एकादश की जानकारी लेकर आए हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर संभावित एकादश
बैंगलोर की टीम इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रही है। वो अपने पिछले दोनों मुकाबले जीत चुकी है, ऐसे में टीम में शायद ही कोई बदलाव देखने को मिले। आरोन फिंच और देवदत्त पडीक्कल फिर से पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं। मध्यक्रम में विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे और क्रिस मॉरिस को जिम्मेदारी मिल सकती है। गेंदबाजी में नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, इसुरु उदाना, मोहम्मद सिराज खेलते नजर आ सकते हैं।
बल्लेबाज : आरोन फिंच, देवदत्त पडीक्कल, विराट कोहली
विकेटकीपर : एबी डीविलियर्स
ऑलराउंडर : वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे और क्रिस मॉरिस
गेंदबाज : नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, इसुरु उदाना, मोहम्मद सिराज
किंग्स इलेवन पंजाब संभावित एकादश
लगातार पांच हार से हताश पंजाब की टीम में आज कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। टीम की तरफ से क्रिस गेल और केएल राहुल पारी की शुरुआत कर सकते हैं। मध्यक्रम में मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, मनदीप सिंह, दीपक हूडा दिख सकते हैं। गेंदबाजी में क्रिस जोर्डन, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, मुजीब उर रहमान और अर्शदीप सिंह दिख सकते हैं।
बल्लेबाज : क्रिस गेल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह
विकेटकीपर : निकोलस पूरन
ऑलराउंडर : दीपक हूडा
गेंदबाज : क्रिस जोर्डन, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, मुजीब उर रहमान और अर्शदीप सिंह