न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

योगी सरकार का फरमान, 2019 कुंभ मेले के दौरान शादी नहीं कर पाएंगे इस शहर के लोग

प्रयागराज में 2019 के कुंभ मेले के दौरान होने वाले पांच प्रमुख स्‍नानों के मद्देनजर शादियों पर योगी सरकार ने रोक लगा दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Nov 2018 9:49:21

योगी सरकार का फरमान, 2019 कुंभ मेले के दौरान शादी नहीं कर पाएंगे इस शहर के लोग

प्रयागराज में 2019 के कुंभ मेले के दौरान होने वाले पांच प्रमुख स्‍नानों के मद्देनजर शादियों पर योगी सरकार ने रोक लगा दी है। सभी मैरेज हाल और होटलों को सर्कुलर जारी करते हुए कहा गया है कि इस दौरान न तो कोई सात फेरे लेगा और नहीं कोई निकाह पढ़ाया जाएगा। कुंभ मेला प्रयागराज में जनवरी से शुरू हो जाएगा। कुंभ के स्नान के ना तो एक दिन पहले कोई शादी की बुकिंग करें और ना ही स्नान के एक दिन बाद।

सरकार के इस आदेश के बाद जिनके घरों में शादी है, वे असमंजस में हैं। कोई डेट नहीं बदलना चाहता तो कोई सरकार के आदेश के बाद गेस्ट हॉउस वालों से झगड़ा कर रहा है। गेस्ट हाउस मालिकों का भी लाखों का नुकसान इस बार की लगन में हो रहा है। मैरेज हॉल के मालिक को सख्त लहजे में इसका पालन करने को कहा गया है। सरकार के इस आदेश से मैरेज हाल के मालिक परेशान हैं। क्योंकि इस अवधि में सैकड़ों शादियां हैं और उसके लिए बुकिंग पहले से कर दी गई है और सरकारी आदेश भी 4 दिन पहले ही आया है। जबकि शादियों की बुकिंग 3 महीने पहले से की जा रही है। सरकारी फरमान के बाद सभी चिंतित हैं। खास बात ये है कि जो मैरेज हाल या गेस्ट हाउस कुंभ इलाके से बाहर और काफी दूर हैं, वहां पर भी ये मैरेज बैन का आदेश दिया गया है। हालांकि जिनके घरों में शादिया हैं, उनका कहना है कि जिस इलाके में कुंभ है या श्रद्धालुओं की भीड़ हो सरकार उस इलाकों में शादियां रुकवा सकती है। लेकिन दूसरे स्‍थानों पर ऐसा करने का कोई औचित्‍य नहीं है।

बता दे, कुंभ में जनवरी महीने में मकर सक्रांति, और पौष पूर्णिमा स्नान है जबकि फरवरी में मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी और माघी पूर्णिमा का स्नान है। जबकि मार्च के महीने में महाशिवरात्रि का स्नान होगा, जिसमें करोड़ों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाकर मोक्ष की कामना करेंगे। सरकार की ओर से शादियों पर ग्रहण लगाने के इस आदेश की कॉपियां सभी होटलों और मैरेज हॉल को भेज दी गई हैं।

सरकार के इस आदेश से सैकड़ों परिवारों में मायूसी छा गई है। इन लोगों ने कई प्रयासों के बाद शादी की डेट फिक्स कराकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी थीं। लोग अब अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं कि इस पर कोई बीच का रास्ता निकाला जाए ताकि किसी की जोड़ी बनने से पहले न टूटे, हालांकि लोगों की परशानी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शासन स्तर पर बात करके जल्द ही कोई रास्ता निकालने को कहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन