न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'तमंचे पर डिस्को' तो विधायक प्रणव चैम्पियन से BJP ने कहा पार्टी से खिसको

उत्तराखंड के विधायक प्रणव चैम्पियन की बीजेपी से छुट्टी हो गई है। । इससे पहले उन्हें स्थायी तौर पर निलंबित किया गया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Jul 2019 2:07:55

'तमंचे पर डिस्को' तो विधायक प्रणव चैम्पियन से BJP ने कहा पार्टी से खिसको

उत्तराखंड के विधायक प्रणव चैम्पियन की बीजेपी से छुट्टी हो गई है। । इससे पहले उन्हें स्थायी तौर पर निलंबित किया गया था। विधायक प्रणव चैंपियन का बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह नशे में धूत होकर रिवॉल्वर लेकर नाचते दिख रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद उत्तराखंड बीजेपी ने केंद्रीय नेतृत्व से कार्रवाई की सिफारिश की थी। शुक्रवार को केंद्रीय नेतृत्व ने प्रणव चैंपियन को पार्टी से निकाल दिया। पार्टी ने प्रणन सिंह चैम्पियन को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था।

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए बीजेपी के उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि इस मामले में सवाल दबाव का नहीं है, सवाल कार्य पद्धति का है। नेताओं को सार्वजनिक जीवन जीना सीखना चाहिए। इस एक्शन से हम संदेश देना चाहते हैं कि पार्टी में ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं का जाएंगी। उनका निलंबन चल रहा था, जब ये वाला विषय आया तब हमने बर्खास्त करने की संस्तुति की थी। पार्टी के उपाध्यक्ष श्याम जाजू के मुताबिक बीजेपी अपने सिद्धांतों से कभी भी समझौता नहीं करती है।

उत्तराखंड से विधायक प्रणव सिंह चैम्पियन के वायरल वीडियो की बीजेपी ने कड़ी आलोचना की थी। बीजेपी प्रचार प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा कि प्रणव चैम्पियन के खिलाफ पहले भी कार्रवाई हुई है। वे तीन महीने के लिए निलंबित किए गए हैं। लेकिन जो वीडियो सामने आया है, उसकी हम निंदा करते हैं। प्रणव चैंपियन के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। बीजेपी ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को पार्टी से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

बता दें कि बीजेपी ने पिछले महीने ही चैम्पियन को अनुशासनहीनता के एक मामले में तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया था। प्रणव सिंह चैम्पियन ने वायरल वीडियो पर कहा था कि नशे में ऐसा हो जाता है। बीजेपी विधायक ने कहा था कि गाली देने और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर हम क्षमा चाहते हैं। उस वक्त हम शराब पिए हुए थे, इसलिए नशे में भी ऐसा हो जाता है। बीजेपी विधायक का यह भी कहना है कि यह वीडियो एडिट किया गया है। साथ ही अपने किए पर विधायक को जरा भी अफसोस नहीं है। कुंवर सिंह ने कहा है कि मेरा डांस करना कोई जुर्म नहीं है। बता दे, प्रणव सिंह चैम्पियन और विवादों का पुराना रिश्ता है। इससे कुछ महीने पहले भी वह बीजेपी के झबरेड़ा से विधायक देशराज कर्णवाल के साथ वाकयुद्ध और उन्हें कुश्ती लड़ने की चुनौती देने को लेकर सुर्खियों में रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत