न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रायबरेली में लगे 'प्रियंका वाड्रा लापता हैं' के पोस्टर, बताया 'इमोशनल ब्लैकमेलर'

2019 के लोकसभा चुनाव में अभी भले ही समय बाकी हो, लेकिन कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में पोस्टर की राजनीति शुरू हो गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Oct 2018 3:36:31

रायबरेली में लगे 'प्रियंका वाड्रा लापता हैं' के पोस्टर, बताया 'इमोशनल ब्लैकमेलर'

2019 के लोकसभा चुनाव में अभी भले ही समय बाकी हो, लेकिन कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में पोस्टर की राजनीति शुरू हो गई है। इस बार यहां लगाए गए पोस्टर में सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी को निशाना बनाया गया है। देर रात जगह-जगह प्रियंका गांधी के लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी को 'इमोशनल ब्लैकमेलर' बताया गया है। इतना ही नहीं पोस्टर में प्रियंका से सवाल भी पूछा गया है कि आप रायबरेली कब आएंगी, क्योंकि इस बीच रायबरेली में कई बड़े हादसे हुए जिसमे प्रियंका वाड्रा नजर नहीं आई। यहां आपको याद दिला दें कि प्रियंका गांधी ही सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में उनका चुनाव कार्य व पार्टी की गतिविधियों को संभालती हैं। हाल ही में ही अरुण जेटली ने अपनी निधि रायबरेली में खर्च करने का निर्णय लिया था। अब विपक्ष ने प्रियंका गांधी को घेरने के लिए जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं। साथ ही पता लगा कि लोगों को पम्पलेट्स भी बांटे गए हैं।

- ये पोस्टर रायबरेली में त्रिपुला चौराहे से लेकर हरदासपुर तक और शहर में कई जगह लगाए गए हैं। पोस्टर में मैडम प्रियंका वाड्रा लापता लिखा है।
- पोस्टर में हरचंपुर रेल हादसा, ऊंचाहार दुर्घटना, रालपुर हादसे में प्रियंका गांधी के नहीं आने पर तंज कसते हुए लिखा गया है कि नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा में तो नहीं दिखाई दी? अब क्या ईद में दिखेंगे मैडम वाड्रा?- दरहसल, इसी महीने की दस तारीख को फरक्का एक्सप्रेस हरचंदपुर में बेपटरी हो गई थी। उसमें सात लोगों की मौत हो गई थी। करीब 42 लोग घायल हो गए थे।
- इसी घटना के तीसरे दिन ऊंचाहार में मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे परिवार का वाहन बस से जा टकराया था, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी।
- उसके बाद तीसरी घटना दो अन्य थाना क्षेत्रों में युवकों के डूबकर मौत हो जाने की खबर आई। इन तीनों घटनाओं को पोस्टर में यह कहते हुए दर्शाया गया है कि इन दर्द भरी आवाज प्रियंका वाड्रा तक क्या नहीं पहुंची। - प्रियंका गांधी के इस तरह के पोस्टर से रायबरेली का राजनैतिक माहौल गरमाने के साथ-साथ चर्चाओं का बाज़ार भी गर्म हो गया है। अभी इस मसले पर किसी भी पार्टी का कोई बयान सामने नही आया है। पोस्टर लगाए जाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने कहा है कि ऐसी गंदी हरकत करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल