न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना का खौफ : दिनभर सड़क पर पड़े रहे दस-दस रुपए के बंडल, किसी ने हाथ नहीं लगाया

सड़क पर नोटों के मिलने का मामला इन दिनों देश के अलग-अलग राज्यों से सामने आ रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Apr 2020 7:57:25

कोरोना का खौफ :  दिनभर सड़क पर पड़े रहे दस-दस रुपए के बंडल, किसी ने हाथ नहीं लगाया

सड़क पर नोटों के मिलने का मामला इन दिनों देश के अलग-अलग राज्यों से सामने आ रहा है। हाल ही में सदर प्रखंड के बघमनवा मोड़ के पास सोमवार को एनएच-75 सड़क पर 10-10 रुपए के नोट का दस बंडल दिन भर पड़े रहे लेकिन कोरोना के खौफ के चलते किसी ने उनको उठाने की हिम्मत नहीं दिखाई। सड़क पर नोट गिरे होने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नोटों के बंडल को सैनिटाइज कराकर थाना में रखवा दिया। जानकारी के मुताबिक, सदर प्रखंड के बघमनवा मोड़ के पास 10-10 रुपए के नोट का 10 बंडल बिखरा पड़ा रहा। सूचना पाकर मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पहुंची। एसडीपीओ बहामन टूटी, सीओ जेके मिश्रा, सदर प्रखंड के बीडीओ जागो महतो, थाना प्रभारी रमोद सिंह, इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत की टीम ने जांच पड़ताल शुरू की और तत्काल उस स्थान को सील कर दिया।

इसके बाद अधिकारियों की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को इसकी सूचना दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उस स्थान समेत नोट के बंडल को भी सैनिटाइज्ड किया फिर रुपए के बंडल को उठाकर उसे सदर थाने में रखवा दिया। इस संबंध में स्थानीय बैंकों से जानकारी ली जा रही है। बीडीओ ने कहा कि रुपए किसके हैं, इसकी जांच के लिए बैंक से संपर्क किया जा रहा है। सभी बंडल पर भारतीय स्टेट बैंक का टैग लगा हुआ है।

coronavirus,police,note,10 rs note,coronavirus news,news,news in hindi

दिल्ली में मिले 500-2000 के नोट

बता दे, कुछ दिन पहले दिल्ली (Delhi) के द्वारका सेक्टर 4 में पुलिस को सड़कों पर 500 और 2000 के नोट पड़े मिल रहे हैं। पहले पुलिस को पुलिस स्टेशन के पास से 500 के तीन नोट पड़े मिले। किसी की लापरपाही की वजह से पुलिस को ये नोट मिले। अभी तक किसी ने नोटों पर दावा नहीं किया है। जिसके बाद राजधानी में दूसरी बार ऐसा मामला सामना आया। पुलिस को 9 मार्च को बुद्ध विहार में 2 हजार के कई नोट सड़क पर पड़े दिखे। लेकिन इस बार एक शख्स ने दावा किया कि उससे गलती से नोट सड़क पर गिर गए थे। द्वारका के डीसीपी का कहना है कि अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। पुलिस का कहना है कि इसमें कोई साजिश नजर नहीं आ रही है।

यूपी की राजधानी में उड़ी अफवाह

देश की राजधानी के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महानगर स्थित पेपर मिल कॉलोनी में भी पांच-पांच सौ रुपये के नोट सड़क पड़े होने की अफवाह उड़ा दी गई। उस नोट में कोरोना वायरस होने की अफवाह की सूचना पर वहां भीड़ एकत्र हो गई। जिसके बाद पुलिस ने नोट को कब्जे में लेकर उसे लैैब में जांच के लिए भेज दिया है।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के भगवानपुर चौक के पास भी कुछ लोग नोट में कोरोना वायरस होने की अफवाह को बल दे दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों से ऐसी किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

बता दे, कोरोना वायरस के खौफ के चलते लोग इन पैसों को हाथ लगाने से घबरा रहे है। ऐसा इसलिए हो रहा है कि सड़कों पर पड़े नोट में कुछ शरारती तत्व कोरोना वायरस होने की अफवाह उड़ाकर दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका