Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा : गेस्ट हाउस में प्रेमी ने की थी बेल्ट से गला घोंटकर महिला की हत्या, पुलिस ने कसा सबूतों का शिकंजा

पुलिस ने नगला बूढ़ी निवासी लाखन को गिरफ्तार किया था। अब इसके लिए पुलिस ने गवाहों और सबूतों का शिकंजा कसते हुए आरोपी लाखन के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट लगा दी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Oct 2020 6:14:47

आगरा : गेस्ट हाउस में प्रेमी ने की थी बेल्ट से गला घोंटकर महिला की हत्या, पुलिस ने कसा सबूतों का शिकंजा

बीते दिनों आगरा में 21 सितंबर को सिकंदरा गेस्ट हाउस एंड रेस्टोरेंट में महिला की हत्या की गई थी जिसकी पुलिस लगातार जांच कर रही थी। इसको लेकर पुलिस ने नगला बूढ़ी निवासी लाखन को गिरफ्तार किया था। अब इसके लिए पुलिस ने गवाहों और सबूतों का शिकंजा कसते हुए आरोपी लाखन के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट लगा दी है। इसमें 11 गवाह बनाए गए हैं। पुलिस ने केस में 11 गवाह बनाए हैं। इनमें साक्ष्य के रूप में सीसीटीवी फुटेज, काल डिटेल और मोबाइल की लोकेशन भी शामिल है।

विगत 21 सितंबर को सिकंदरा गेस्ट हाउस एंड रेस्टोरेंट में महिला की हत्या की गई थी। आरोपी फरार हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के बैग में मिले मोबाइल से उसकी शनाख्त प्रीति बघेल (38) पत्नी लच्छेंद्र निवासी बाईंपुर, सिकंदरा के रूप में की थी। पुलिस ने नगला बूढ़ी निवासी लाखन को गिरफ्तार किया था।
वह मोबाइल दिलाने के बहाने प्रीति को होटल में लेकर आया था। उसे शक था कि प्रीति किसी और से भी मोबाइल पर बात करती है। इस बात पर विवाद के दौरान बेल्ट से प्रीति का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। दो घंटे बाद गेस्ट हाउस से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद जेल भेजा गया था। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि केस में एक महीने में चार्जशीट लगा दी गई है। इसमें आरोपी लाखन को बनाया गया है।

11 गवाह और सीसीटीवी फुटेज हैं साक्ष्य

पुलिस ने बताया कि होटल में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इनमें आरोपी की तस्वीर आई थी। इसके फुटेज को अहम साक्ष्य बनाया गया है। इसके साथ ही होटल के कर्मचारी, मृतका के परिजन सहित 11 गवाह बनाए गए हैं। वहीं आरोपी की लोकेशन भी होटल की थी। यह भी साक्ष्य के रूप में है। इसके अलावा कॉल डिटेल भी है। आखिरी बार प्रीति ने उसे फोन किया था। टिफिन लेने के दौरान हुई थी दोस्ती

पुलिस की पूछताछ में पता चला था कि आरोपी लाखन बैग बनाने की फैक्टरी में काम करता था। प्रीति भोजन का टिफिन पहुंचाने का काम करती थी। लाखन की प्रीति से दोस्ती हो गई। छह महीने पहले उसे प्रीति पर शक हो गया कि वह किसी और से भी मोबाइल पर बात करती है। इसका विरोध करने पर प्रीति ने बात करना बंद कर दिया था। इसलिए हत्या की साजिश की।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका