न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : 15 किलोमीटर पीछा कर पुलिस ने किया 4 गौतस्करों को गिरफ्तार, बेखौफ हो नाकाबंदी तोड़ भागे

रविवार सुबह करीब 11 बजे दिल्ली-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरमौर गांव के पास पिकअप वाहन सवार गौतस्कर पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भाग निकले।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Feb 2021 1:34:23

अलवर : 15 किलोमीटर पीछा कर पुलिस ने किया 4 गौतस्करों को गिरफ्तार, बेखौफ हो नाकाबंदी तोड़ भागे

रविवार सुबह करीब 11 बजे दिल्ली-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरमौर गांव के पास पिकअप वाहन सवार गौतस्कर पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भाग निकले। सुबह गौतस्करों के निकलने की सूचना पर पुलिस ने सिरमौर गांव के समीप नाकाबंदी कर दी। गौतस्करों की पिकअप नाकाबंदी के समीप पहुंची। पुलिस से बेखौफ गौतस्कर नाकाबंदी तोड़ भाग निकले। करीब 15 किलोमीटर पीछा कर पुलिस ने इनमें से 4 तस्करों को रामगढ़ कस्बे के समीप ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया। दिन के समय हाइवे पर पुलिस और गौतस्करों के वाहनों की तेज रफ्तार भागमभाग से आसपास के लोग दहशत में आ गए। गौतस्करों के पकड़े जाने के बाद लोगों को माजरा समझ आया।

पुलिस ने बताया कि 3 गौतस्कर हरियाणा के रहने वाले हैं। इनमें पिकअप चला रहा अब्दुल सत्तार पुत्र सुभान खान निवासी रनियाला पटाकपुर थाना नूंह मेवात गौतस्करी के मामले में 2013 से फरार घोषित है। वाहन में सवार पहलाद पुत्र रणजीत सिंह बावरिया निवासी घाटमिका थाना पहाड़ी, आजाद पुत्र रशीद खान एवं मुस्तफा पुत्र इसराइल मेव निवासी रूपडाका थाना उटावड़ मोड़ जिला पलवल हरियाणा को भी गिरफ्तार किया गया है। नाकाबंदी तोड़ने के बाद चालक अब्दुल सत्तार ने सिरमौर से रामगढ़ की 15 किलोमीटर की दूरी मात्र 15 मिनट में तय कर ली। चालक सत्तार तेज रफ्तार से पिकअप दौड़ाता रहा। रास्ते में कई गांव पड़े, लेकिन गौ तस्करों ने पिकअप को धीमा नहीं किया। ना ही पुलिस की गाड़ी को आगे आने दिया।

एएसआई नरेंद्र सिंह के साथ चालक नाहर सिंह, कांस्टेबल राजेश, पवन एवं सुगन आदि गौ तस्करों के वाहन का पीछा करने में साथ रहे। पकड़े जाने के बाद गौतस्करों के टाटा 709 पिकअप वाहन की तलाशी में केबिन से 50-50 लीटर अवैध कच्ची शराब भरी 2 कैन, केबिन के ऊपर छोटे पत्थर भरे हुए मिले। वाहन में गोवंश नहीं मिला लेकिन पशुओं का गोबर व रस्से का टुकड़ा बरामद हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती