Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर : पुलिस ने किया साइकिल-जूते चोर गिरोह का पर्दाफाश, कोई FIR नहीं कराता इसलिए करते चोरी

उदयपुर स्पेशल पुलिस ने कारवाई करते हुए एक शातिर साइकिल-जूते चोर गिरोह का पर्दाफाश किया हैं जिनसे 20 जोड़ी ब्रांडेड जूते, 15 जैकेट और चोरी की 14 साइकिल बरामद की गई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 22 Jan 2021 7:53:24

उदयपुर : पुलिस ने किया साइकिल-जूते चोर गिरोह का पर्दाफाश, कोई FIR नहीं कराता इसलिए करते चोरी

उदयपुर स्पेशल पुलिस ने कारवाई करते हुए एक शातिर साइकिल-जूते चोर गिरोह का पर्दाफाश किया हैं जिनसे 20 जोड़ी ब्रांडेड जूते, 15 जैकेट और चोरी की 14 साइकिल बरामद की गई है। गिरोह ऐसी चीजों की चोरी करते थे जिनकी FIR बहुत कम लोग कराते थे। पकडे़ गए 3 लोगों में 2 नाबालिग हैं, जबकि तीसरे का नाम शुभम बोकोलिया है। वह खेमपुरा इलाके में रहता है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि क्योंकि लोग साइकिल और जूते चोरी की एफआईआर दर्ज नहीं कराते हैं। इसलिए लंबे समय से वह इनकी चोरी करते थे। यह लोग घरों की पार्किंग या लॉन में रखे हुए सामान की चोरी करते थे। आरोपियों ने शहर के केशव नगर, शांति नगर, पोलोग्राउंड, सवीना इलाके से साइकिल चोरी की। इसके साथ ही फतेहपुरा, हिरण मगरी और रूपसागर इलाके में घरों से कपड़े और जूते चुराए।
महंगी साइकिल को औने पौने दामों पर बेच करते थे ऐश

शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों में 22 से 25 साइकिल चुराई थी। चुराई हुई साइकिल को कुछ दिन चलाकर औने-पौने दामों पर बेच देते थे। साइकिल बेचने के बाद आए पैसों से वह मौज मस्ती करते और फिर से नई जगह साइकिल चुराने की प्लानिंग करते। जबकि ब्रांडेड जूते और जैकेट चुराने पर वह उसका इस्तेमाल करते थे। आरोपियों ने बताया कि कोई भी व्यक्ति ब्रांडेड कपड़े और जूते की पहचान नहीं कर सकता था। ऐसे में वह लोग खुद उसका इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने बताया कि साइकिल जूते चोरी मामले में गिरफ्तार शुभम के खिलाफ पहले भी 5 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें निर्माणाधीन मकान से लोहे का सामान चोरी समेत अन्य छोटी चोरी की वारदात में शामिल है। शुभम ने ही दो नाबालिग लड़कों को लालच देकर जोड़ा था। इसमें एक नाबालिग कक्षा 10 में पढ़ाई कर रहा था। यह तीनों रात में मोटर साइकिल पर निकल घर की पार्किंग में पड़े साइकिल जूते चुराते थे। फिर अपने परिचितों और रिश्तेदारों को औने पौने दाम में बेच दिया करते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका