न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले शातिर को किया गिरफ्तार

जयपुर की जालूपुरा थाना पुलिस ने एक ऐसे ही शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया हैं और उसके पास से करीब 52 हजार रूपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी अमन को गिरफ्तार किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 21 Oct 2020 11:17:34

जयपुर : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले शातिर को किया गिरफ्तार

पुलिस के सामने आए दिन एटीएम से रुपए निकालने की बात सामने आ रही थी। कई शातिर ATM कार्ड बदलकर ठगी को अंजाम दते हैं। जयपुर की जालूपुरा थाना पुलिस ने एक ऐसे ही शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया हैं और उसके पास से करीब 52 हजार रूपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी अमन को गिरफ्तार किया है। पुलिस की स्पेशल टीम ने तकनीकी माध्यमों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आरोपी जालूपुरा इलाके में किराए पर रह रहा था पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एटीएम बदलकर निकाली गई राशि में से 52,150 रुपए बरामद किए हैं। डीसीपी नॉर्थ राजीव पचार के मुताबिक पीड़ित ओमप्रकाश ने जालूपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया था कि एसबीआई एटीएम अंबर टावर संसार चंद्र रोड जयपुर पर पैसे निकालने के लिए गया था। एटीएम बूथ में पहले से ही एक युवक खड़ा था। पीड़ित ने एक दो बार एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन पैसे नहीं निकले तो पास में खड़े युवक ने कहा आप एटीएम मुझे दो पैसे निकाल देता हूं।

इसी दौरान युवक ने एटीएम कार्ड बदलकर वापस लौटा दिया और कहा एटीएम मशीन में पैसे नहीं है। 2 दिन बाद बैंक से पैसे लेने गया तो पीड़ित को बैंक कर्मचारी ने बताया कि आपके खाते में पैसे नहीं है। खाते से एटीएम द्वारा कैश पैसे निकासी और खरीदारी की गई है। पीड़ित ने अपना एटीएम कार्ड देखा तो वह दूसरे का था। पीड़ित के खाते से 1,70,440 रुपए निकल गए। पीड़ित ने जालूपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीसीपी नॉर्थ धर्मेंद्र सागर और एसीपी कोतवाली मेघचंद मीणा के निर्देशन में जालूपुरा थाना अधिकारी विक्रम सिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस की स्पेशल टीम का गठन किया।

पुलिस की स्पेशल टीम ने तकनीकी माध्यमों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 52150 रुपए बरामद किए हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने में कांस्टेबल चंदन की अहम भूमिका रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही एटीएम से निकाली गई बाकी शेष रकम भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। पूछताछ के दौरान और भी कई खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल जालूपुरा थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट