पुलिस की मुस्तैदी के चलते अपराधियों में डर बना रहता हैं और अपराध में कमी आती हैं। पुलिस की ऐसी ही मुस्तैदी देखी गई हनुमानगढ़ शहर की जंक्शन पुलिस द्वारा जिन्होनें देर रात चोरी की कोशिश करते दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। रात करीब 1 बजे डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी चोरों को गिरफ्तार किया। दोनों को थाने लाकर पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि दोनों में से एक आरोपी की दुकान के आसपास खिलौने बेचने वाले लोगों से जान पहचान है, जो पहले भी बाइक चुराते पकड़ा गया था।
![हनुमानगढ़ : पुलिस की मुस्तैदी से पकडे गए दुकान की छत पर छिपे बैठे युवक, चोरी की फिराक में थे दोनों news,latest news,crime news,police arrested two youths,hanumangarh,rajasthan]()
जानकारी के अनुसार, हनुमानगढ़ के जंक्शन बस स्टैंड पर चानना एंपोरियम नाम की दुकान पर पुलिस ने दो लोगों को छत पर बैठे देखा। जिसके बाद चानना एंपोरियम की पास की दो दुकानों के मालिक को भी मौके पर बुलाया गया। दुकानों के शटर का ताला खोलकर पुलिस छत पर पहुंची। जहां दोनों बदमाश छिपकर बैठे थे, जिन्हें गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान दोनों चोरों में से पदमपुरा निवासी बदमाश ने बताया कि 2 दिन पहले भी बाइक चुराते हुए पकड़ा गया था। जिसके संबंध जंक्शन बस स्टैंड के आसपास रेहड़ी लगाकर खिलौने बेचने वालों से हैं। पूरी कार्रवाई के दौरान सीआई नरेश गेरा भी मौजूद रहे। फिलहाल, पुलिस दोनों चोरों से पूछताछ में जुटी है। साथ ही आसपास खिलौने की दुकान लगाने वाले लोगों को भी पुलिस स्टेशन बुलाया गया है, जिससे इन चोरों के नेटवर्क का खुलासा हो सके।