अपराधी अपने फायदे के लिए कई तरीकों की मदद लेते हैं। ऐसे ही एक दूध चोरी के अपराध को सरस डेयरी के टैंकर से अंजाम दिया जा रहा हैं जिसका खुलासा पुलिस द्वारा किया गया हैं। बदमाश सरस डेयरी के टैंकर से दूध चोरी करके उसमें मिलावट कर रहे थे। पुलिस ने जयपुर-दिल्ली हाईवे स्थित ढाबे पर रेड मारकर गिरोह को मिलावट करते रंगे हाथ पकड़ा गया। गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दूध का टैंकर भी जब्त कर लिया है।
![जयपुर : पुलिस ने किया सरस डेयरी के टैंकर से होने वाली दूध चोरी का खुलासा, जितना निकालते उतना पानी डाल देते news,latest news,crime news,police arrested driver,stealing milk from saras tanker,jaipur,rajasthan]()
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मौजमाबाद स्थित एक ढाबे पर दूध के टैंकर में मिलावट की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने गिरोह के एक सदस्य को टैंकर से दूध चोरी कर मिलावट करते पकड़ा। जिस सरस के टैंकर को चोर निशाना बना रहे थे, उसमें 20 हजार लीटर दूध भरा था।
टैंकर से चोरों ने करीब 3 ड्रम दूध चुराया। इसके बाद उतनी ही मात्रा में पानी मिला दिया। पुलिस ने इस मामले में टैंकर चालक सुशील कुमार जाट को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, गैंग के दूसरे सदस्य देवा उर्फ दयाराम और जितेंद्र उर्फ जीतू जाट अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इनके पास सील तोड़ने के उपकरण और जनरेटर बरामद किया गया है। सरस के जिस टैंकर में दूध चोरी कर मिलावट की जा रही थी वो अजमेर से उत्तरप्रदेश जा रहा था। फिलहाल स्पेशल टीम प्रभारी हेमराज मीणा मामले की जांच में जुटे हैं।