न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर : 2 करोड़ की लूट का हुआ पर्दाफाश, 6 दिन बाद पकडे गए 7 आरोपी

बीते दिनों उदयपुर में बुजुर्ग को बंधक बनाकर दो करोड़ की लूट की गई थी जिसका पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए 6 दिन बाद 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों की तीन गैंग ने वारदात को अंजाम दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 19 Oct 2020 7:35:54

उदयपुर : 2 करोड़ की लूट का हुआ पर्दाफाश, 6 दिन बाद पकडे गए 7 आरोपी

बीते दिनों उदयपुर में बुजुर्ग को बंधक बनाकर दो करोड़ की लूट की गई थी जिसका पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए 6 दिन बाद 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों की तीन गैंग ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात के दौरान लुटेरों ने बुजुर्ग मकान मालिक को बंधक बनाकर रखा था। वारदात की जानकारी अगले दिन सुबह पुलिस को मिली थी। वारदात का मास्टर माइंड सुरेश डांगी है। सभी आरोपी स्थानीय राजस्थानी हैं तथा गुजरात व महाराष्ट्र में डेयरी तथा आइसक्रीम के व्यवसाय से जुड़े हैं।

पुलिस ने बताया इस वारदात की जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया था। टीम ने इसमें शामिल तीन गैंग की पहचान की। एक गैंग उदयपुर-राजसमंद बेस्ड थी इसके लोग गुजरात में रह रहे थे। दूसरी मुंबई बेस्ड मद्रासी गैंग है। इनने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

इन्हें किया अरेस्ट

पुलिस ने शांति सिंह उर्फ शांतिलाल पुत्र खेम सिंह निवासी चित्तौड़गढ़, सतीश सिंह उर्फ नाना पुत्र जेता निवासी चित्तौड़गढ़, किशनलाल उर्फ सुखलाल उर्फ सुखसा पुत्र केशाजी निवासी उदयपुर, रोहित उर्फ हीरालाल पुत्र धन्ना निवासी उदयपुर, सुरेश पुत्र देवाजी निवासी उदयपुर, शक्ति बेल कुमार पुत्र तंगराज निवासी मुंबई तथा श्रवण सिंह उर्फ करण पुत्र मोहब्बत सिंह निवासी राजसमंद को अरेस्ट किया है।

यह था मामला

उदयपुर के कानोड़ में लुटेरों ने गत सोमवार देर रात एक घर में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश करीब 2 करोड़ का सामान लूट ले गए। वारदात के दौरान लुटेरों ने बुजुर्ग मकान मालिक को बंधक बनाकर रखा। घर में रखे 16 लाख रुपए कैश, 1.4 किलो सोने और 125 किलो चांदी के जेवर और बर्तन लूट ले गए। लूटे गए सामान की कुल कीमत 2 करोड़ रुपए बताई गई। परिवार ने बताया कि सोहन लाल जान- पहचान वालों के साथ लेन-देन का काम करते हैं। पैसे देने के एवज की सिक्योरिटी की ज्वैलरी और कैश घर में रखा हुआ था। जो बदमाश लूटकर ले गए।

पीड़ित सोहन कोठारी ने पुलिस को यह बताया था

बुजुर्ग सोहन कोठारी ने पुलिस को बताया था कि लुटेरों ने मेरा मुंह, हाथ और पैर सब बांध दिए। बस मेरी नाक खुली थी। बदमाश करीब डेढ़ घंटे लूटपाट करते रहे। मेरे मुंह में भी कपड़ा ठूंस दिया था, ताकि में चिल्ला नहीं पाऊं। इसके कारण मेरे मुंह से खून भी निकलने लगा। मैं बेहोश हो गया था। लूटपाट करने के बाद लुटेरे मुझे मरा समझ कर छोड़कर चले गए। उनके जाने के बाद मैंने शोर मचाया, तब पास में रहने वाला एक पड़ोसी पहुंचा। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?