Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : चोरी के सामान से ही खड़ा कर डाला खुद का टेंट हाउस, जहां नौकरी करता वहीं वारदात

एक मामला झुंझुनू में सामने आया जिसमें एक चोर ने चोरी करके ही खुद का टेंट हाउस खड़ा कर डाला। चोर जहां नौकरी करता था वहीँ चोरी करता था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 10 Nov 2020 10:41:56

राजस्थान : चोरी के सामान से ही खड़ा कर डाला खुद का टेंट हाउस, जहां नौकरी करता वहीं वारदात

कई बार चोर अपनी वारदात को इस तरह अंजाम देता हैं कि दूसरे लोग भी हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक मामला झुंझुनू में सामने आया जिसमें एक चोर ने चोरी करके ही खुद का टेंट हाउस खड़ा कर डाला। चोर जहां नौकरी करता था वहीँ चोरी करता था। शहर के पुराना सुमन अस्पताल के पास ओम टेंट हाउस से सामान चोरी करने के मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया। जिस मामले में लालपुर निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जो खुद एक टेंट हाउस संचालक है। पुलिस के मुताबिक चोरी का आरोपी लालपुर निवासी परमेंद्र पुत्र श्योराम मेघवाल है।
दरअसल शहर के पुराना सुमन अस्पताल के पास जांगिड़ भवन में ओम टेंट हाउस की दुकान है। 6 नवंबर की रात को चोर दुकान के बाहर रखे लोहे के 200 पाइप, लोहे की 20 टेबल, 10 ट्रस्ट पिलर पिकअप में डालकर ले गया। चोरी हुए सामान की कीमत दाे लाख रुपए बताई गई। सुबह सामान गायब हाेने पर टेंट संचालक रामावतार जांगिड़ अपने स्तर पर तलाश की। पता नहीं चलने पर टेंट हाउस संचालकों के साथ काेतवाली आकर पुलिस में रिपोर्ट दी। पुलिस ने शहर में लगे सीसी टीवी कैमरे खंगाले तो लालपुर की ओर जाती हुई पिकअप नजर आई। इस पर पुलिस ने लालपुर में टेंट चलाने वाले आराेपी से पूछताछ की तो परमेंद्र ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि परमेंद्र पहले टेंट पर मजदूरी करता था। आरोपी पांच साल पहले इसी टेंट पर काम करता था। उसे पता था कि रात्रि के समय टेंट संचालक अपने गांव चला जाता है। इसका फायदा उठाते हुए वह पिकअप लेकर आया और दुकान के बाहर रखा सामान ले गया। उसने बताया कि वह अन्य टेंट वालों से सामान चोरी करके अपने खुद का टेंट खड़ा कर लिया। वह शादी समारोह में टेंट लगाने लगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका