न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत वापस लौटे पीएम मोदी, 10 बजे जेटली के घर जाएंगे

अरुण जेटली का लंबी बीमारी के बाद 23 अगस्त को निधन हो गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात से अरुण जेटली के परिवार से बात की थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Aug 2019 8:18:30

भारत वापस लौटे पीएम मोदी, 10 बजे जेटली के घर जाएंगे

फ्रांस (France) के बिआरित्ज में हुई जी-7 शिखर सम्मेलन (G-7 Summit) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कश्मीर मसले पर ऐसा ट्रंप कार्ड चला कि पाकिस्तान बौखला उठा। इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान परमाणु बम की धमकी देने लगे। पाकिस्तान की धमकी को दरकिनार करके पीएम मोदी उसके ही एयरस्पेस से मंगलवार सुबह करीब 3:35 बजे वतन वापस लौट आए हैं। माना जा रहा है कि भारत पहुंचते ही वह अपने मित्र और पूर्व वित्त मंत्री स्व. अरुण जेटली के घर 10 बजे जाएंगे और उनके परिवार से मिलेंगे। अरुण जेटली का लंबी बीमारी के बाद 23 अगस्त को निधन हो गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात से अरुण जेटली के परिवार से बात की थी। पीएम मोदी ने अरुण जेटली की पत्नी संगीता और उनके बेटे रोशन से बात की और संवेदना जाहिर की। जेटली के परिवार ने पीएम से कहा कि उन्हें अपना विदेश दौरा रद्द नहीं करना चाहिए।

दरहसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बहरीन और फ्रांस की यात्रा पर पिछले हफ्ते 22 अगस्त को रवाना हुए थे। इस दौरान पीएम मोदी ने फ्रांस के बियारिट्ज शहर में जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा भी लिया। सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अलग से मुलाकात भी की। इन दोनों नेताओं के बीच कश्मीर मुद्दे पर बातचीत हुई। बैठक के दौरान भारत ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया कि इसमें वे किसी तीसरे देश का हस्तक्षेप नहीं चाहता।

ट्रंप का मध्यस्थता करने से इनकार

इस बातचीत के बाद ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर मसले पर मध्यस्थता करने से खारिज कर दिया और उन्होंने कश्मीर मुद्दा दोनों देश (भारत और पाकिस्तान) का द्विपक्षीय मुद्दा बताया।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'ऑर्डर ऑफ जायद' से नवाजा गया। उन्हें भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए इस सम्मान से नवाजा गया।

इसके अलावा पीएम मोदी की बहरीन यात्रा भारत के किसी प्रधानमंत्री की इस खाड़ी देश में पहली यात्रा थी। पीएम मोदी की इस यात्रा पर बहरीन सरकार ने सद्भाव प्रदर्शित करते हुए 250 भारतीय कैदियों की सजा माफ कर दी।

एशेज में जीत पर ब्रिटेन को दी बधाई

फ्रांस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-7 सम्मेलन के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों, रक्षा, शिक्षा, सुरक्षा और व्यापार समेत कई अहम मुद्दों पर बात हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की रोमांचक जीत पर जॉनसन को बधाई भी दी।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, 'ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ एक लंबी बैठक हुई। इस बैठक में व्यापार, रक्षा और इनोवेशन तथा अन्य मसलों पर चर्चा हुई। भारत और ब्रिटेन के संबंध हमारे नागरिकों को बहुत लाभ पहुंचाते हैं।'

मोदी से पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके लिखा, 'भारत के साथ ब्रिटेन के संबंधों को और मजबूत करने को लेकर जी-7 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिला।'

भारत जी-7 समूह का सदस्य नहीं

बता दे, भारत जी-7 समूह का सदस्य नहीं है। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैंक्रों ने मोदी की रविवार और सोमवार को हुए सम्मेलन में शिरकत के लिये निजी तौर पर आमंत्रित किया था। सम्मेलन से इतर मोदी ने ट्रंप से मुलाकात की और कश्मीर पर भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरे पक्ष द्वारा मध्यस्थता की किसी भी गुंजाइश को खारिज करते हुए कहा कि दोनों देश द्विपक्षीय स्तर पर मुद्दों पर चर्चा कर समाधान निकाल सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत