न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम मोदी का आज वाराणसी दौरा, देशव्यापी सदस्यता अभियान की करेंगे शुरुआत

बीजेपी 6 जुलाई से 11 अगस्त तक देशव्यापी सदस्यता अभियान चलाने जा रही है। जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज वाराणसी के दौरे पर हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Jul 2019 8:14:06

पीएम मोदी का आज वाराणसी दौरा, देशव्यापी सदस्यता अभियान की करेंगे शुरुआत

बीजेपी 6 जुलाई से 11 अगस्त तक देशव्यापी सदस्यता अभियान चलाने जा रही है। जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज वाराणसी के दौरे पर हैं। मोदी सरकार 2.0 में देश की बागडोर संभालने के बाद पीएम मोदी पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आ रहे हैं। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री वाराणसी स्थित दीनदयाल उपाध्याय व्यापार सुविधा केंद्र में सदस्यता अभियान को शुरू करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। नरेंद्र मोदी वाराणसी में लगभग चार घंटे बिताएंगे। इस मौके पर वह कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी करेंगे। दूसरी ओर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तेलंगाना में बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे और राज्य में पार्टी की रणनीति तैयार करने के लिए प्रदेश यूनिट के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत मिशन के तहत वृक्षारोपण करके देश भर में एक नई अलख जगाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औपचारिक तौर पर देश भर में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन के तहत ही चलाया जा रहा है। इसके तहत वाराणसी की धार्मिक यात्रा पंचकोशी मार्ग सहित पूरे बनारस में 27 लाख पेड़ और यूपी में 22 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पीएम मोदी ने अपनी पहली सरकार में वाराणसी में गंगा किनारे से ही फावड़ा चलाकर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत योजना की शुरुआत की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 6 जुलाई को वाराणसी सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री मोदी पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। लाल बहादुर शास्त्री की यह मूर्ति 18 मीटर ऊंची है। इस मूर्ति को बनाने में 4 महीने का समय लगा।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, यह अभियान समाज के सभी वर्ग के लोगों को भाजपा परिवार से जोड़ेगा। यह हमारी पार्टी को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि हमारी प्रेरणा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू होगा। मैं इस अभियान में काशी में शामिल रहूंगा।

वृक्षारोपण अभियान की पीएम करेंगे शुरुआत

पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के पंचकोशी रोड पर स्थित हरहुआ के प्राथमिक स्कूल पहुंचकर पौधरोपण करेंगे।

दिव्यांग बच्चों से पीएम मोदी करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान दिव्यांग बच्चों की ओर से बनाई गई पेटिंग का भी अवलोकन करेंगे। यहां कार्यक्रम खत्म करने के बाद पीएम मोदी लगभग 11 बजे वाराणसी के बड़ालालपुर स्थित हस्तकला संकुल पहुंचकर बीजेपी के देशव्यापी सदस्यता अभियान की भी शुरुआत कुछ लोगों को बीजेपी का सदस्य बनाकर करेंगे।

बता दे, इस बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वृक्षारोपण को स्वच्छता मिशन के तहत किसी अभियान की तरह शुरू करने की ठानी है। इतना ही नहीं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर बीजेपी के शुरू होने वाले देशव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत भी पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से करके बनारस को सम्मान देने का काम करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह