प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह अचानक दिल्ली स्थित गुरुद्वारा रकाबगंज पहुंचे। यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले गुरु तेगबहादुर को श्रद्धाजंलि दी। पीएम मोदी ने गुरुद्वारा रकाबगंज में मत्था टेका। बता दें कि आज गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस है। बता दे, साल 1621 में जन्मे सिखों के नौवें गुरु तेगबहादुर 1675 में दिल्ली में शहीद हो गए थे।
विशेष पुलिस बंदोबस्त नहीं थाजब प्रधानमंत्री मोदी यहां पहुंचे तो यहां कोई विशेष पुलिस बंदोबस्त नहीं थी और न ही किसी तरह का ट्रैफिक डायवर्जन किया गया था। प्रधानमंत्री सुबह सुबह कड़ी सर्दी के बीच सामान्य व्यक्ति की तरह गुरुद्वारा रकाबगंज पहुंचे और शीश नवाया।