न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस दिन Train 18 को हरी झंडी दिखाएंगे PM नरेंद्र मोदी, जानिए किस रूट पर चलेगी

देश की पहली बिना इंजन वाली ट्रेन टी-18 को दिल्ली और वाराणसी के बीच चलाया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Dec 2018 4:14:29

इस दिन Train 18 को हरी झंडी दिखाएंगे PM नरेंद्र मोदी, जानिए किस रूट पर चलेगी

देश की पहली बिना इंजन वाली ट्रेन टी-18 को दिल्ली और वाराणसी के बीच चलाया जाएगा। वाराणसी पीएम मोदी का लोकसभा क्षेत्र है। 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। अभी ये तय नहीं हुआ है कि पीएम मोदी इस ट्रेन को दिल्ली या वाराणसी कहां से हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन 18 को आईसीएफ चेन्नई में बनाया गया है। ये भारत की सबसे तेज ट्रेन है जिसकी स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस ट्रेन की टेस्टिंग दिल्ली राजधानी रूट पर हुई थी। इस ट्रेन का हाल ही में सफल ट्रायल हो चुका है।

आधिकारिक सूत्रों की मानें तो सुबह छह बजे नई दिल्ली से यह ट्रेन चलेगी और दोपहर बाद दो बजे वाराणसी पहुंचेगी। आधे घंटे बाद 2:30 बजे यह वाराणसी से रवाना होगी और रात साढ़े आठ बजे तक नई दिल्ली पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। वाराणसी से वाया इलाहाबाद नई दिल्ली की दूरी 755 किलोमीटर है, जबकि वाया लखनऊ यह दूरी 792 किलोमीटर है। सूत्रों के अनुसार, ट्रेन इस दूरी को मात्र आठ घंटे में ही तय कर लेगी। उत्तर रेलवे के एडीआरएम रवि प्रकाश चतुर्वेदी का कहना है कि ट्रेन के संचालन को लेकर अभी तक हमारे पास कोई जानकारी नहीं आई है। मुख्यालय का निर्देश मिलने पर आवश्यक तैयारी की जाएगी।

pm narendra modi,indian railway,train 18,about train 18

इस ट्रेन के दरवाजे ऑटोमैटिक खुलते बंद होते हैं। इसके अलावा ये दिव्यांग लोगों के हिसाब से बनाए गए हैं। ट्रेन 18 को अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलाया जाएगा। इस स्पीड पर सिर्फ गतिमान एक्सप्रेस ही चलती है।

ट्रेन 18 इसका कोड नाम है। इसको 2018 में बनाया गया इसलिए इसे ये नाम दिया गया। रेलवे इसका नाम बदलने पर भी विचार कर रहा है। ये ट्रेन पूरी तरह एसी चेयर कार से लेस है। इसके जरिए धीरे-धीरे शताब्दी एक्सप्रेस की फ्लीट को बदल दिया जाएगा।

इसमें एक्जिक्यूटिव क्लास में रोटेटिंग सीट, मॉड्यूलर बायो वैक्यूम टॉयलेट्स, फ्लाइट जैसी लाइटिंग, कुशन वाली लगेज रैक, पढ़ने के लिए अलग लाइट जैसे फीचर्स हैं। इसमें पैंट्री भी बेहतर होगी। साथ ही व्हील चेयर पार्किंग की जगह भी होगी। इस ट्रेन की लागत 100 करोड़ रुपए है।

pm narendra modi,indian railway,train 18,about train 18

ये हैं मुश्किलें

- 130 या उससे तेज गति के लिए ट्रैक तैयार नहीं है। रेलवे क्रासिंग भी बड़ी बाधा है।

- इंसान और पशुओं की आसान पहुंच वाले रेल ट्रैक पर हाई स्पीड ट्रेन चलाने से हादसे की आशंका बनी रहेगी।

- ट्रेन संचालन के दौरान अन्य ट्रेनों के संचालन, प्रबंधन और पासिंग आदि में दिक्कत आ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल