न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

15 साल में बन कर तैयार हुआ वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे, PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) सोमवार 19 नवंबर को वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे ( Western Peripheral Express Way ) का उद्घाटन करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Nov 2018 9:07:38

15 साल में बन कर तैयार हुआ वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे, PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) सोमवार 19 नवंबर को वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे ( Western Peripheral Express Way ) का उद्घाटन करेंगे। इसे केएमपी एक्सप्रेस वे भी कहा जाता है। उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं वहीं इसके कुंडली से बहादुरगढ़-झज्जर-मानेसर की तरफ के तैयार मार्ग पर दो माह से मुफ्त यात्रा का आनंद ले रहे हजारों वाहनों का मुफ्त यात्रा का समय 20 नवंबर को समाप्त हो रहा है। यह प्रोजेक्ट वर्ष 2009 में शुरू हुआ था और इसे पूरा होने में पूरे 15 साल लग गए। कई बार इसका निर्माण शुरू हुआ और रूका। इस प्रोजेक्ट को 2003 में प्रपोज किया गया था। 2005 में यह प्रोजेक्ट को डीएस कंस्ट्रक्शन, मधुकोन प्रोजेक्ट्स और अपोलो इंटरप्राईजेज के एक स्पेशल परपस वैकिल केएमपी एक्स्प्रेसवेज लिमिटेड को दिया गया था। इसकी शुरुआती लागत 1915 करोड़ रुपये थी।

एचएसआईआईडीसी और केएमपी के बीच जनवरी 2005 में साइन हुए करार के अनुसार प्रोजेक्ट को जून 2009 में पूरा हो जाना था लेकिन शुरुआती डेडलाइन मिस करने के बाद इसे कई बार एक्सटेंशन मिला।

जून 2012 में हरियाणा, दिल्ली सरकार और डेवलपर के बीच हुई मल्टी पार्टी मीटिंग में इसकी डेडलाईन को रिवाइज कर मई 2013 फिक्स किया गया। कंस्ट्रक्शन में देर होने के कारण, अप्रैल 2012 में एचएसआईआईडीसी ने कंपनी को दंडित करने का फैसला किया, इसके बाद विवाद कोर्ट चला गया और प्रोजेक्ट रुक गया। बाद में आईडीबीआई बैंक के नेतृत्व में पैसा देने वाली कंपनियों ने केएमपी एक्सप्रेसवेज को सब्स्टीट्यूसन नोटिस भेजा।

हरियाणा की कांग्रेस सरकार ने इस कांट्रेक्ट को खत्म करने का फैसला किया और इसकी एवज में केएमपी एक्सप्रेसवेज और पैसा देने वाली कंपनियों को 1300 करोड़ रुपये दिए। साल 2014 में प्रोजेक्ट को फिर रिवाइव किया गया और एक्सप्रेसवे को 6-लेन में अपग्रेड करने का भी निर्णय लिया गया। 5 अप्रैल 2016 को मानेसर और पलवल के बीच 53 किलोमीटर के हिस्से को आम जनता के लिए खोल दिया गया।

पीएम मोदी साेमवार को मुजेसर-बल्लभगढ़ मेट्रो जनता को समर्पित करेंगे। इस दौरान बल्लभगढ़ में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर तथा स्थानीय विधायक मूलचंद शर्मा मौके पर मौजूद रहेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय के अलावा जिला व ब्लॉक केंद्रों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

kmp expressway,kundli manesar palwal,ballabhgarh metro,pm modi,narendra modi,manohar lal khattar,haryana

कल से लगेगा टोल, टैक्स की लिस्ट जारी

आज जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे तो उस दिन टोल नहीं वसूला जाएगा। अगले दिन सुबह से ही यहां वाहनों को टोल की लाइनों में लगने को मजबूर होना पड़ेगा। बहादुरगढ़ से निकलने वाले वाहनों में सबसे अधिक संख्या ट्रकों व कॉमर्शियल वाहनों की है। बहादुरगढ़ से प्रतिदिन हजारों की संख्या में राजस्थान और पंजाब और हरियाणा के अन्य जिलों से ट्रक दिल्ली के लिए गुजरते हैं। अब उनमें से अधिकतर वेस्टर्न पेरिफल एक्सप्रेस से निकलेंगे। जिससे बहादुरगढ़ में जाम से मुक्ति मिलेगी वहीं दिल्ली बाॅर्डर पर भी जाम नहीं लगेगा। इसके लिए कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर कार चालकों को 30 से 205 रुपए तक टोल टैक्स देना होगा, जबकि ट्रक और बस वालों को 100 से 690 रुपए तक टैक्स देना होगा।

एचएसआईआईडीसी एक्सईएन सुरेंद्र देशवाल ने बतया कि केएमपी के किस टोल बूथ पर वसूले जाने वाले टैक्स की लिस्ट जारी कर दी गई है। मानेसर से पलवल तक शुरू हो चुके हिस्से पर टोल टैक्स पहले ही वसूला जा रहा है। अब मानेसर से कुंडली के बीच के लिए निर्धारित टैक्स भी वाहन चालकों को देना होगा।

बहादुरगढ़-खरखौदा से सोनीपत तक टैक्स

वाहन रुपए

कार/जीप 30

एलसीवी 45

ट्रक/बस 100

3 एक्सेल 105

4-6एक्सेल 155

ओवरसाइज 190

बहादुरगढ़ से झज्जर

कार/जीप 55

एलसीवी 95

ट्रक/बस 195

3 एक्सेल 210

4-6 एक्सेल 305

ओवरसाइज 370

फर्रुखनगर से गुरुग्राम

कार/जीप 105

एलसीवी 170

ट्रक/बस 360

3 एक्सेल 390

4-6 एक्सेल 560

ओवरसाइज 680

पटौदी से गुरुग्राम

कार/जीप 115

एलसीवी 190

ट्रक/बस 395

3 एक्सेल 430

4-6 एक्सेल 620

ओवरसाइज 755

मानेसर से गुरुग्राम

कार/जीप 130

एलसीवी 210

ट्रक/बस 445

3 एक्सेल 485

4-6 एक्सेल 695

ओवरसाइज 845

कुंडली से मानेसर तक सात टोल प्लाजा

एचएसआईआईडीसी ने कुंडली से मानेसर तक के सात टोल प्लाजा के लिए टैक्स की दरें तय करने के बाद बोर्ड लगान की तैयारी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि मानेसर से पलवल तक का हिस्सा पहले ही शुरू हो चुका है। वहीं मानेसर से कुंडली पर भी वाहन दो माह से मुफ्त यात्रा का आनंद ले रहे थे, क्योंकि बार-बार इसे शुरू करने की तारीख बढ़ती जा रही थी। इस कारण टोल पर वाहनों से वसूली नहीं हो पा रही थी। कुंडली से वाया बहादुरगढ़ से होते हुए पलवल तक 135.65 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे झज्जर, गुरुग्राम से होकर गुजरता है। मानेसर से पलवल तक का 52.97 किमी हिस्सा दो साल पहले ही शुरू हो चुका है। यहां टोल टैक्स वसूला जा रहा है। कुंडली से मानेसर तक का 82.68 किमी का 19 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे।

बहादुरगढ़-खरखौदा से सोनीपत तक टैक्स


वाहन रुपए

कार/जीप 30

एलसीवी 45

ट्रक/बस 100

3 एक्सेल 105

4-6एक्सेल 155

ओवरसाइज 190

बहादुरगढ़ से झज्जर

कार/जीप 55

एलसीवी 95

ट्रक/बस 195

3 एक्सेल 210

4-6 एक्सेल 305

ओवरसाइज 370

फर्रुखनगर से गुरुग्राम

कार/जीप 105

एलसीवी 170

ट्रक/बस 360

3 एक्सेल 390

4-6 एक्सेल 560

ओवरसाइज 680

पटौदी से गुरुग्राम

कार/जीप 115

एलसीवी 190

ट्रक/बस 395

3 एक्सेल 430

4-6 एक्सेल 620

ओवरसाइज 755

मानेसर से गुरुग्राम

कार/जीप 130

एलसीवी 210

ट्रक/बस 445

3 एक्सेल 485

4-6 एक्सेल 695

ओवरसाइज 845

बहादुरगढ़ से कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस-वे उतरते हैं तो यह टैक्स देना पड़ेगा

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मवीकलां-15.36 किमी

वाहन रुपए

कार/जीप 16

एलसीवी 36

ट्रक/बस 71

3 एक्सेल 78

4-6 एक्सेल 112

ओवरसाइज (7एक्सेल) 137


दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दुहाई-44.51 किमी

कार/जीप 61

एलसीवी 105

ट्रक/बस 208

3 एक्सेल 227

4-6 एक्सेल 327

ओवरसाइज (7एक्सेल) 398

दिल्ली-हापुड़ रोड पर डासना-52.19 किमी

कार/जीप 72

एलसीवी 123

ट्रक/बस 244

3 एक्सेल 266

4-6 एक्सेल 383

ओवरसाइज (7एक्सेल) 466

गाजियाबाद-अलीगढ़ रोड पर बील अकबरपुर-72 किमी

कार/जीप 100

एलसीवी 172

ट्रक/बस 340

3 एक्सेल 371

4-6 एक्सेल 534

ओवरसाइज (7एक्सेल) 650

दिल्ली-आगरा हाईवे पर पलवल-135 किमी

कार/जीप 186

एलसीवी 319

ट्रक/बस 632

3 एक्सेल 690

4-6 एक्सेल 992

ओवरसाइज (7एक्सेल) 1207

बहादुरगढ़ केएमपी पर तैयार हुआ टोल बूथ।

मानेसर से पलवल तक यह है टैक्स : केएमपी के मानेसर से पलवल तक के 52.97 किमी हिस्से पर अभी तक कार, जीप और अन्य यात्री वाहनों से 75 रुपए टैक्स वसूला जा रहा है। इस बीच हल्के कॉमर्शियल वाहनों से 115 रुपए तो ट्रक और बस से 245 रुपए का टैक्स लिया जा रहा है। इसमें अब कुंडली बहादुरगढ़ से मानेसर तक के लिए निर्धारित किया गया टैक्स भी जुड़ जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल