न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी ने विरोधियों पर कसा तंज, कहा - 'गाय' या 'ॐ' सुनते ही कुछ लोगों के बाल खड़े हो जाते हैं

पीएम मोदी ने कहा कि देश में कुछ लोग ऐसे हैं जो अगर गाय का नाम सुनते हैं तो उनके बाल खड़े हो जाते हैं। दरअसल, परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद जब पीएम मोदी ने सभा को संबोधित किया तो उन्होंने रवांडा का एक किस्सा सुनाया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Sept 2019 2:20:09

मोदी ने विरोधियों पर कसा तंज, कहा - 'गाय' या 'ॐ' सुनते ही कुछ लोगों के बाल खड़े हो जाते हैं

भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर अक्सर विपक्षी पार्टियां गाय (Cow) के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाती रहती है। जिसको लेकर आज पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टियों को करारा जवाब दिया है। दरहसल, पीएम मोदी ने आज मथुरा की वेटरनेरी यूनिवर्सिटी (Mathura Veterinary University) में आजादी के बाद पशुओं के लिए सबसे बड़े कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कहा कि आज हम 13 हजार करोड़ के अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। ये अभियान है FMD यानी फूड एंड माउथ डिसीज से निपटना। ये यूपी में मुंहपका के नाम से भी जाना जाता है। दुनिया के कई गरीब छोटे देश भी पशुओं को मुसीबत से बाहर निकाल चुके हैं, लेकिन हमारा देश अभी भी इससे जूझ रहा है। इस अभियान में देश के गाय, भैंस, बकरी और सुअरों को साल में दो बार टीके लगाए जाएंगे। पीएम मोदी ने देश भर के लिए 40 मोबाइल पशु चिकित्सा वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

पीएम मोदी ने कहा कि देश में कुछ लोग ऐसे हैं जो अगर गाय का नाम सुनते हैं तो उनके बाल खड़े हो जाते हैं। दरअसल, परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद जब पीएम मोदी ने सभा को संबोधित किया तो उन्होंने रवांडा का एक किस्सा सुनाया।

रवांडा का एक किस्सा सुनाया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं पिछले साल रवांडा गया था, वहां से आई खबरों पर देश में तूफान खड़ा कर दिया गया था। कुछ लोग कहते थे कि मोदी वहां 250 गाय तोहफे में देकर आए। इसके बारे में पीएम ने बताया कि रवांडा में एक योजना चल रही है, वहां की सरकार गांव में लोगों को गाय भेंट देती है। अगर बछड़ी होती है, तो सरकार वापस लेकर दूसरे किसानों को देती है। इसी के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमारे देश में कुछ लोगों के कान पर अगर 'ॐ' या 'गाय' शब्द पड़ता है तो उनके बाल खड़े हो जाते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा कहने वालों ने देश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हमारे देश में पशुधन काफी बड़ी बात है, इसके बिना अर्थव्यवस्था, गांव कुछ नहीं चल सकता है।

बता दें कि अक्सर देश में गाय के नाम पर लिंचिंग, गौ रक्षा के नाम पर किसी की पिटाई की घटनाएं सामने आती रही हैं। कई विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को लेकर कुछ हिंदू संगठन, बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा था और राजनीति करने का आरोप भी लगाया था। इसके अलावा भी बीफ के मसले पर पूर्वोत्तर से लेकर केरल तक कई बार राजनीतिक विवाद हो चुका है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज नेशनल एनिमल डिसीज़ कंट्रोल प्रोग्राम को भी लॉन्च किया गया है। पशुओं के स्वास्थ्य, संवर्धन, पोषण और डेयरी उद्योग से जुड़ी कुछ अन्य योजनाएं भी शुरू हुई हैं, इसके अलावा मथुरा के इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन भी आज हुआ है। इस योजना का मकसद है कि गाय या अन्य जानवर सड़क पर फैली गंदगी की वजह से जो प्लास्टिक खा जाते हैं, उनसे बचाया जाए। पीएम मोदी ने यहां प्लास्टिक-कूड़ा अलग करने वाली मशीन का भी इस्तेमाल किया और वहां मौजूद लोगों से बात भी की। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने उनके काम में हाथ भी बंटाया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान का सख्त रुख, जानिए आखिर क्यों बढ़ा तनाव और क्यों अहम है यह समुद्री रास्ता
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान का सख्त रुख, जानिए आखिर क्यों बढ़ा तनाव और क्यों अहम है यह समुद्री रास्ता
‘TMC के गुंडों पर कसेगा शिकंजा, 7वां वेतन आयोग होगा लागू’—हल्दिया से पीएम मोदी ने बंगाल को दी 6 बड़ी गारंटियां
‘TMC के गुंडों पर कसेगा शिकंजा, 7वां वेतन आयोग होगा लागू’—हल्दिया से पीएम मोदी ने बंगाल को दी 6 बड़ी गारंटियां
दिल्ली पहुंचते ही CM नीतीश कुमार का पहला बयान, बोले- ‘20 साल बिहार में काम किया, अब यहां भी जिम्मेदारी निभाएंगे’
दिल्ली पहुंचते ही CM नीतीश कुमार का पहला बयान, बोले- ‘20 साल बिहार में काम किया, अब यहां भी जिम्मेदारी निभाएंगे’
AAP के विवाद के बीच राघव चड्ढा ने दिया बड़ा इशारा, क्या उठाएंगे धमाकेदार कदम?
AAP के विवाद के बीच राघव चड्ढा ने दिया बड़ा इशारा, क्या उठाएंगे धमाकेदार कदम?
दिल्ली में IAS अफसरों के बड़े फेरबदल, फाइनेंस से उद्योग विभाग तक ताबड़तोड़ ट्रांसफर, प्रशासन में हड़कंप
दिल्ली में IAS अफसरों के बड़े फेरबदल, फाइनेंस से उद्योग विभाग तक ताबड़तोड़ ट्रांसफर, प्रशासन में हड़कंप
ममता कुलकर्णी ने महिलाओं की सेहत पर जताई चिंता, कहा- यह समस्या केवल महिलाओं तक सीमित नहीं
ममता कुलकर्णी ने महिलाओं की सेहत पर जताई चिंता, कहा- यह समस्या केवल महिलाओं तक सीमित नहीं
अप्रैल में बन रहा दुर्लभ द्विद्वादश राजयोग, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे कुबेर के खजाने!
अप्रैल में बन रहा दुर्लभ द्विद्वादश राजयोग, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे कुबेर के खजाने!
तरबूज खाने का सही वक्त कौन सा है, जानें किस समय सेवन से मिलते हैं अधिकतम फायदे
तरबूज खाने का सही वक्त कौन सा है, जानें किस समय सेवन से मिलते हैं अधिकतम फायदे
वैभव सूर्यवंशी के तूफानी खेल ने ईशान किशन और ऋषभ पंत का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, IPL में बनी नई सनसनी
वैभव सूर्यवंशी के तूफानी खेल ने ईशान किशन और ऋषभ पंत का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, IPL में बनी नई सनसनी
Video: आखिरी गेंद तक हाई-वोल्टेज मुकाबला, डेविड मिलर की भूल और दिल्ली की 1 रन से हार
Video: आखिरी गेंद तक हाई-वोल्टेज मुकाबला, डेविड मिलर की भूल और दिल्ली की 1 रन से हार
Game of Thrones के अभिनेता माइकल पैट्रिक का 35 की उम्र में निधन, गंभीर बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद कहा अलविदा
Game of Thrones के अभिनेता माइकल पैट्रिक का 35 की उम्र में निधन, गंभीर बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद कहा अलविदा
‘मैं यहां कपड़े उतारने नहीं आई...’ गलत मांगों पर भड़की एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
‘मैं यहां कपड़े उतारने नहीं आई...’ गलत मांगों पर भड़की एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
11 अप्रैल से शनि-बुध का महा-संयोग देगा जबरदस्त फायदा, इन 4 राशियों के लिए 20 दिन रहेंगे बेहद शुभ!
11 अप्रैल से शनि-बुध का महा-संयोग देगा जबरदस्त फायदा, इन 4 राशियों के लिए 20 दिन रहेंगे बेहद शुभ!
6 साल की उम्र में जीता दिल, ‘मिस्टर इंडिया’ बनी पहली और आखिरी फिल्म, 38 साल बाद बदली पहचान, आज दिखती हैं बेहद खूबसूरत
6 साल की उम्र में जीता दिल, ‘मिस्टर इंडिया’ बनी पहली और आखिरी फिल्म, 38 साल बाद बदली पहचान, आज दिखती हैं बेहद खूबसूरत