न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'Howdy Modi' के मंच पर ट्रंप भी बोले नमो-नमो, PM मोदी ने कहा - भारत में सब अच्छा है, बड़ी बातें

कल पूरी दुनिया ने भारत-अमेरिका की दोस्ती देखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को अमेरिका (America) के ह्यूस्टन (Houston) में एक विशाल कार्यक्रम ‘हाउडी मोदी (Howdy Modi)’ को संबोधित किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Sep 2019 8:36:20

'Howdy Modi' के मंच पर ट्रंप भी बोले नमो-नमो, PM मोदी ने कहा - भारत में सब अच्छा है, बड़ी बातें

कल पूरी दुनिया ने भारत-अमेरिका की दोस्ती देखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को अमेरिका (America) के ह्यूस्टन (Houston) में एक विशाल कार्यक्रम ‘हाउडी मोदी (Howdy Modi)’ को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे और सबसे महत्वपूर्ण था अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उस कार्यक्रम में मौजूद रहना। मंच पर दोनों नेताओं की दोस्ती, स्टेडियम में भारतीय समुदाय के लोगों का जोश देखने लायक था। दोनों दिग्गज करीब 100 मिनट साथ रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत गुड मॉर्निंग ह्यूस्टन, गुड मॉर्निंग टेक्सस, गुड मॉर्निंग अमेरिका से की। उन्होंने कहा ट्रंप किसी परिचय के मोहताज नहीं है। अरबों लोग ट्रंप के शब्द-शब्द को फॉलो करते हैं। विश्व की राजनीति में ट्रंप का बड़ा वजूद है। मुझे ट्रंप में हमेशा अपनापन दिखता है। उन्होंने कहा कि 'अब की बारी ट्रंप सरकार'। पीएम मोदी ने अपने 50 मिनट से अधिक के भाषण में कई ऐसी बातें कीं, जो भारत-अमेरिका की दोस्ती को नए मुकाम पर ले गई हैं।

narendra modi,donald trump,speech,howdy,modi,india,america,narendra modi news in hindi,news,news in hindi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी बातें

- पीएम मोदी ने कहा कि आज दो बड़े लोकतंत्र के दोस्ती का दिन है। आज इतिहास बनते पूरी दुनिया देख रही है। मुझे 2017 में ट्रंप ने अपनी फैमिली से मिलाया था, लेकिन मेरे परिवार से आज मैं आपको परिचय करवाता हूं। पीएम ने स्टेडियम में बैठे लोगों और भारतवासियों को अपना परिवार बताया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अमेरिकी के संबंध बहुत अच्छे हैं और हम सच्चे मित्र हैं।

- Howdy Modi के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की कई भाषाओं में जवाब दिया, सब ठीक है-सब चंगा है-भालो आशे।

- भारत सरकार आसान जीवनशैली की दिशा में काम कर रही है। 5 साल में 50 फीसदी लोगों के पास बैंक खाते हैं। गैस कनेक्शन 55 से 95 फीसदी तक लोगों को मिल गया है। 10 हजार से ज्यादा सरकारी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। पहले टैक्स रिफंड आने में महीनों लग जाते थे, लेकिन अब 10 दिनों में रिफंड सीधे खाते में चला जाता है।

- भारत में लाखों फर्जी कंपनियों को फेयरवेल दिया जा चुका है, हजारों बेकार कानूनों को फेयरवेल दिया जा चुका है। जिस चीज का लोगों को 70 साल से इंतजार था, उस अनुच्छेद 370 को जम्मू-कश्मीर से भी फेयरवेल दिया जा चुका है।

- आर्टिकल 370 ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को विकास और समान अधिकारों से वंचित रखा था। इस स्थिति का लाभ आतंकवाद और अलगाववाद बढ़ाने वाली ताकतें उठा रही थीं। उन्होंने कहा कि हमने 70 साल पुरानी बाधा को विदा कर दिया। हमारी संसद के दोनों सदनों में घंटों तक इसकी चर्चा हुई। भारत में हमारी पार्टी के पास उच्च सदन में बहुमत नहीं है। इसके बाद भी इससे जुड़े फैसले दो तिहाई बहुमत से पारित हुए। मैं आप सबसे आग्रह करता हूं कि हिंदुस्तान के सभी सांसदों के लिए स्टैंडिंग ओवेशन हो जाए। उनके इस आग्रह के बाद लोग खड़े हो गए और देर तक स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

narendra modi,donald trump,speech,howdy,modi,india,america,narendra modi news in hindi,news,news in hindi

- कुछ लोग हैं, जो अशांति चाहते हैं और आतंक को पालते-पोसते हैं। उनकी पहचान पूरी दुनिया अच्छी तरह जानती है। पाकिस्तान का बिना नाम लिए पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की जरूरत है। भारत में बहुत कुछ हो रहा है। हम बहुत कुछ करने का इरादा लेकर चल रहे हैं।

- पीएम मोदी ने कहा, 'अब समय आ गया है, जब आतंकवाद और उसे बढ़ावा देने वालों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए। मैं यहां पर जोर देकर कहना चाहूंगा कि इस लड़ाई में प्रेजिडेंट ट्रंप पूरी मजबूती के साथ आतंक के खिलाफ खड़े हुए हैं। एक बार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का जो मनोबल है, उसके लिए भी स्टैंडिंग ओवेशन देंगे।'

- डोनाल्ड ट्रंप मुझे ‘टफ नेगोशियेटर’ कहते हैं, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप भी आर्ट ऑफ द डील में माहिर हैं। मैं उनसे सीख रहा हूं। उनसे बातचीत से सकारात्मक परिणाम आएंगे।

- नरेंद्र मोदी ने इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप को सपरिवार भारत आने का न्योता दिया।

- पीएम मोदी ने कहा कि भारत में बहुत कुछ हो रहा है और बहुत कुछ बदल रहा है। हमने नई चुनौतियां तय करने और उन्हें खत्म करने की जिद ठान रखी है। इन्हीं भावनाओं पर मैंने एक कविता लिखा थी, 'वो जो मुश्किलों का अंबार है, वही तो मेरे हौसलों की मीनार है।'

- इस दो अक्टूबर को जब देश महात्मा गांधी की 150 जन्म जयंती मनाएगा, तो भारत खुले में शौच को फेयरवेल दे चुका है।

- We are Aiming High, We are achieving higher

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर