न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

FICCI सम्मेलन: बाधाएं हटा रहे हैं, सुधारों का सबसे ज्यादा फायदा किसानों को होगा - पीएम मोदी

पीएम मोदी ने ये बात शनिवार को भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (FICCI) की 93वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) और वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए कही।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Dec 2020 1:28:49

 FICCI सम्मेलन: बाधाएं हटा रहे हैं, सुधारों का सबसे ज्यादा फायदा किसानों को होगा - पीएम मोदी

नए कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में जारी किसान संगठनों के आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक संबोधन में कहा, 'कृषि क्षेत्र और उससे जुड़े अन्य सेक्टर जैसे कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर, फूड प्रोसेसिंग, कोल्ड स्टोरेज हो, इनके बीच हमने दीवारें देखी हैं। अब सभी दीवारें हटाई जा रही हैं, सभी अड़चनें हटाई जा रही हैं। इन सुधारों के बाद किसानों को नए बाजार मिलेंगे, नए विकल्प मिलेंगे, टेक्नोलॉजी का लाभ मिलेगा, देश का कोल्ड स्टोरेज इंफ्रास्ट्रक्चर आधुनिक होगा। इन सबका सबसे ज्यादा फायदा मेरे देश के किसान को होने वाला है।'

पीएम मोदी ने ये बात शनिवार को भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (FICCI) की 93वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) और वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए कही।

आपको बताते हैं पीएम के संबोधन की बड़ी बातें...

- पीएम मोदी ने कहा कि साल 2020 में हमने काफी कुछ बदलते देखा है किसी T-20 मैच की तरह। भारत ने जिस तरह बीते कुछ महीनों में एकजुट होकर काम किया, नीतियां बनाईं, निर्णय लिए, उससे स्थितियां संभली हैं। इसे देख पूरी दुनिया हैरान है।

-पीएम मोदी ने कहा, कोरोना महामारी के समय भारत ने अपने नागरिकों के जीवन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, ज्यादा से ज्यादा लोगों का जीवन बचाया। आज इसका नतीजा देश भी देख रहा है और दुनिया भी देख रही है।

-पीएम मोदी ने कहा, इतने उतार-चढ़ाव से देश और दुनिया गुजरी है कि कुछ वर्षों बाद जब हम कोरोना काल को याद करेंगे तो शायद यकीन ही नहीं आएगा। लेकिन अच्छी बात ये रही कि जितनी तेजी से हालात बिगड़े, उतनी ही तेजी के साथ सुधार भी हो रहा है।

-किसान आंदोलन के बीच पीएम मोदी ने कहा कि नए कृषि कानून से निवेश के रास्ते खुलेंगे। हम कृषि से जुड़ी चीजों की दीवारें हटा रहे हैं। आज भारत का एग्रीकल्चर सेक्टर पहले से ज्यादा वाइब्रेंट हुआ है। आज किसानों के पास मंडियों के बाहर बेचने का भी ऑप्शन भी है। वे डिजिटल माध्यम पर भी खरीद-बिक्री कर सकते हैं। किसान समृद्ध होगा तो देश समृद्ध होगा।

- जितना हमारे देश में एग्रीकल्चर में प्राइवेट सेक्टर को निवेश करना था, उतना नहीं हुआ। हमारे यहां कोल्ड स्टोरेज की समस्या रही है। फर्टिलाइजर की दिक्कत रहती है, इसे इम्पोर्ट किया जाता है। इसके लिए उद्यमियों को आगे आना चाहिए। किसानों को जितना सपोर्ट मिलेगा, हम जितना इन्वेस्ट करेंगे, उतना किसान और देश मजबूत होगा।

- एग्रीकल्चर सेक्टर में सुधारों का सबसे ज्यादा फायदा किसानों को होने वाला है। एग्रीकल्चर सेक्टर और उससे जुड़े क्षेत्र चाहे फूड प्रोसेसिंग हो, कोल्ड चेन हों, इनके बीच दीवारें हुआ करती थीं। अब अड़चनें हटाई जा रही हैं। अब किसानों को नए बाजार और नए विकल्प मिलेंगे। कृषि क्षेत्र में ज्यादा निवेश होगा।
-
-पीएम मोदी ने कहा, पिछले 6 सालों में दुनिया ने भारत में गजब का विश्वास दिखाया है। और ये विश्वास पिछले 6 महीनों में और भी मजबूत हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि चाहे वो FDI हो या फिर FPI विदेशी निवेशकों ने भारत में रिकॉर्ड निवेश किया और आगे भी कर रहे हैं।

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि खेती में जितना निजी क्षेत्र के द्वारा निवेश किया जाना चाहिए था उतना निवेश नहीं किया गया। निजी क्षेत्र ने कृषि क्षेत्र को एक्सप्लोर नहीं किया। पीएम मोदी ने कहा कि कृषि क्षेत्र में निजी कंपनियां अच्छा काम कर रही हैं, लेकिन उन्हें और भी अच्छा काम करने की जरूरत है।

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की मंडियों का आधुनिकीकरण हो रहा है। फसलों को मंडी के साथ बाजार में बेचने का विकल्प मिल रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि देश में चौतरफा रिफॉर्म्स किए गए हैं। आज भारत में कॉरपोरेट टैक्स दुनिया में सबसे कम है।

-पीएम मोदी ने आगे कहा, इंस्पेक्टर राज और टैक्स के जंजाल को पीछे छोड़कर भारत अपने उद्यमियों पर भरोसा कर रहा है और आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि जब एक सेक्टर विकसित करता है तो उसका विकास दूसरे सेक्टरों पर भी पड़ता है। पीएम मोदी ने कहा कि पहले जो सरकारें थीं वो ब्रेड से लेकर केक भी खुद बनाती थीं, जिससे नुकसान हुआ।

-पीएम मोदी ने कहा कि भारत में वैक्सीन को लेकर तेजी से काम हो रहा है। ये निश्चित है कि 21वीं सदी के भारत की ग्रोथ को गांव और छोटे शहर ही सपोर्ट करने वाले हैं। कारोबारियों को गांव और छोटे शहरों में निवेश का मौका बिल्कुल नहीं गंवाना चाहिए।

- भारत ने जो नीतियां बनाईं, स्थितियों को संभाला, उससे दुनिया चकित है। बीते 6 साल में दुनिया का जो विश्वास हम पर बना, वो बीते महीनों में और मजबूत हुआ है। विदेशी निवेशकों ने रिकॉर्ड इन्वेस्टमेंट किया है। हम लोकल के लिए वोकल होने के लिए काम कर रहे हैं। भारत का प्राइवेट सेक्टर हमारी डोमेस्टिक नीड को न सिर्फ पूरी कर सकता है, बल्कि ग्लोबली भी स्थापित हो सकता है। हम चाहते हैं कि इंडस्ट्रीज और इंडिपेंडेंट हों।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब