न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रायबरेली रैली: कर्जमाफी को लेकर कांग्रेस सिर्फ झूठ बोल रही है : पीएम मोदी

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार एक दिवसीय दौरे पर आज (रविवार) को उत्तर प्रदेश के रायबरेली पहुंचे, इसके बाद पीएम प्रयागराज भी जाएंगे हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Dec 2018 1:09:26

रायबरेली रैली: कर्जमाफी को लेकर कांग्रेस  सिर्फ झूठ बोल रही है : पीएम मोदी

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार एक दिवसीय दौरे पर आज (रविवार) को उत्तर प्रदेश के रायबरेली पहुंचे, इसके बाद पीएम प्रयागराज भी जाएंगे हैं। हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों को आगामी लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा था। इन चुनावों के नतीजों में बीजेपी के हाथ से तीन राज्य की सत्ता जाती रही, तो वहीं दो अन्य राज्य में पार्टी कुछ खास नहीं कर पाई। लिहाजा बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी का पूरा ध्यान अब आगामी लोकसभा चुनावों पर केंद्रित है। सीटों के लिहाज से सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को उसके ही घर में घेरने की कोशिश हो रही है। रायबरेली में पीएम मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा, 'बीते कुछ समय से कर्जमाफी को लेकर भी कांग्रेस बड़ी-बड़ी बातें कर रही है। लेकिन ये भी सिर्फ धोखा है, झूठ है। कर्नाटक में कांग्रेस ने किसानों से कर्जमाफी का वादा किया था। सिर्फ 10 दिन की बात कही गई थी लेकिन आज 6 महीने बाद सच्चाई कुछ और है। अभी 2-3 दिन पहले ही अखबारों में आया है कि कर्नाटक में 6 महीने में एक हजार से भी कम किसानों का कर्जा माफ हुआ है। सैकड़ों किसानों के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट निकल रहा है। कांग्रेस पूरी ताकत लगा रही है कि ये सच्चाई दब जाए, छिप जाए, देश के किसानों के सामने न आए।'

बता दें कि तीन वाकयों-1977, 1996 और 1998 छोड़ दें तो रायबरेली की जनता ने हर चुनाव में कांग्रेस का साथ दिया है। बीते चार साल के दौरान बीजेपी की रणनीति कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी तक सीमित रही। जहां से पिछला चुनाव हारीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लगातार दौरे करती रहीं और यहां के स्थानीय मुद्दों और विकास को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष को घेरती रहीं। लेकिन जब बात सोनिया गांधी की सीट पर अपने अभियान की शुरूआत पीएम मोदी स्वयं करने जा रहे हैं।

इससे पहले अप्रैल के महीने में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रायबरेली में रैली की थी, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश प्रताप सिंह बीजेपी में शामिल हुए थे। शाह की इस रैली को अब तक रायबरेली में की गई सबसे बड़ी रैली बताया जा रहा था। लेकिन रविवार को पीएम की रैली को और भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी