न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को ओछी बातें नहीं करनी चाहिए : एन. चंद्रबाबू नायडू

नायडू ने यहां कहा, इस देश के प्रधानमंत्री के रूप में आपको उस तरह से बातें नहीं करनी चाहिए थी। एक प्रधानमंत्री के रूप में आपको ओछी बातें नहीं करनी चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Jul 2018 4:36:05

प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को ओछी बातें नहीं करनी चाहिए : एन. चंद्रबाबू नायडू

भाजपा नीत राजग सरकार द्वारा लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव जीतने के एक दिन बाद यानि शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी तुलना 'भ्रष्ट राजनीतिज्ञ' से की और तेदेपा के अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देने के दौरान 'ओछी' बातें की, जिससे वह दुखी हैं। नायडू ने यहां कहा, "इस देश के प्रधानमंत्री के रूप में आपको उस तरह से बातें नहीं करनी चाहिए थी। एक प्रधानमंत्री के रूप में आपको ओछी बातें नहीं करनी चाहिए।"

तेदेपा कुछ महीने पहले तक राजग का हिस्सा थी, लेकिन आंध्रप्रदेश को विशेष दर्जा देने की मांग पर पार्टी ने भाजपा का दामन छोड़ दिया। 2014 में आंध्रप्रदेश का विभाजन कर तेलंगाना बनाया गया था।

ऐसा माना जा रहा है कि विभाजन से आंध्र को बड़ा नुकसान हुआ, क्योंकि इसकी राजधानी और आईटी सिटी हैदराबाद तेलंगाना के हिस्से में चली गई। नायडू ने कहा कि भाजपा ने एक बार फिर राज्य और इसके पांच करोड़ लोगों को धोखा दिया है और मोदी अपने वादे को निभाने में असफल साबित हुए हैं।

- उन्होंने कहा, "15 वर्षो बाद, पहली बार विपक्षी पार्टियों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। हम जानते हैं कि उनके पास बहुमत है। लेकिन प्रस्ताव बहुमत बनाम नैतिकता के मुद्दे पर था।"

- मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मोदी द्वारा आंध्रप्रदेश के लिए विशेष दर्जे की वास्तविक मांग को तेदेपा और वाईएसआर कांग्रेस के बीच आंतरिक लड़ाई करार देने पर 'बहुत दुखी' हैं। उन्होंने कहा, "वह कैसे मेरी तुलना भ्रष्ट राजनेताओं से कर सकते हैं। वाईएसआर कांग्रेस एक भ्रष्ट पार्टी है।"

- नायडू ने कहा कि आंध्रप्रदेश के लोग भाजपा से बहुत गुस्सा हैं, क्योंकि उनकी भावनाओं को हल्के में लिया गया।

- नायडू ने कहा, "पंजाब में क्या हुआ? असम में क्या हुआ? जम्मू एवं कश्मीर में क्या हुआ? यह केवल एक भाव है। हमने ठीक से इसका सामना नहीं किया।"

- उन्होंने कहा, "आप हमारे लोगों के साथ अन्याय नहीं कर सकते। लेकिन मैंने अपने लोगों को विश्वास दिलाया है। मैंने उनसे कहा है कि अगर आप तबाही के रास्ते पर, प्रदर्शन के रास्ते पर जाते हो तो हम कहीं भी नहीं ठहरेंगे।"

- नायडू ने कहा, "हम मेहनत करेंगे। हम धन का सृजन करेंगे, लेकिन हम अपनी वास्तविक मांगों के लिए लड़ेंगे। सभी समस्या के लिए, एक राजनीतिक स्थिति होती है।"

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत