न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी ने मन की बात में कहा - देश में कई लोग खुशियों से वंचित हैं, त्योहारों पर उनके साथ खुशियां बांटें

रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को त्योहारों की बधाई देते हुए कहा कि हम सभी नवरात्रि महोत्सव, गरबा, दुर्गापूजा, दशहरा, दीवाली, भैया-दूज, छठ पूजा, अनगिनत त्योहार मनाएंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 29 Sep 2019 11:35:26

PM मोदी ने मन की बात में कहा - देश में कई लोग खुशियों से वंचित हैं, त्योहारों पर उनके साथ खुशियां बांटें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार) मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात (Mann Ki Baat) के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को त्योहारों की बधाई देते हुए कहा कि हम सभी नवरात्रि महोत्सव, गरबा, दुर्गापूजा, दशहरा, दीवाली, भैया-दूज, छठ पूजा, अनगिनत त्योहार मनाएंगे। सभी को आने वाले त्योहारों की ढेर सारी शुभकानाएं। उन्होंने कहा, 'मेरे प्यारे देशवासियो, नवरात्रि के साथ ही, आज से, त्योहारों का माहौल फिर एक बार, नयी उमंग, नयी ऊर्जा, नया उत्साह, नए संकल्प से भर जाएगा।'

पीएम मोदी ने कहा, 'इन त्योहारों का असली आनंद तभी है जब यह अंधेरा छठे और उजियारा फैले। हम वहां भी खुशियां बांटे जहां अभाव है। इन त्योहारों के मौके पर कई गरीब परिवारों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करें।' पीएम मोदी ने इसके साथ ही कहा, 'इस दिवाली नए तरीके से लक्ष्मीजी का स्वागत करें। दीपावली पर बेटियों के सम्मान में कार्यक्रम रखें।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश में कई लोग खुशियों से वंचित हैं। इन त्योहारों पर उनके साथ खुशियां बांटें।'

पीएम मोदी ने कहा, 'आज की मन की बात में देश की महान शख्सियत की बात करूंगा। हम सभी हिंदुस्तान वासियों को उनके प्रति बहुत सम्मान है और लगाव है। वो उम्र में हम सभी से बहुत बड़ी हैं, हम उन्हें लता दीदी कहते हैं। लता दीदी 28 सितंबर को 90 वर्ष की हो रही हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी लता दीदी काफी ऐक्टिव हैं।'

मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि विदेश दौरे से पहले ही लता दीदी से फोन पर बात की और जन्मदिन की अग्रिम बधाई दी। पीएम मोदी ने उनसे कहा कि आपका स्वास्थ्य अच्छा रहे, आपका आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे, बस यही प्रार्थना है। बता दें कि 28 सितंबर को लता मंगेशकर का जन्मदिन था, जिसके लिए पीएम मोदी ने अमेरिकी दौरे पर जाने से पहले ही बधाई दी थी।

बता दें कि पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हैं। इससे पहले मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारत के अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-2 पर अपने विचार रखे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में देशवासियों से प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने का संकल्प लेने की अपील की थी। बता दें कि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर भारत सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा रहा है। इस अभियान को पूरे देश में शुरू किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम में इस मुहिम पर विस्तार से अपनी बात रख सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत