न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Fit India Movement: PM मोदी ने शुरू किया 'फिट इंडिया मूवमेंट', कहा - अगर बॉडी फिट तो माइंड हिट

आज राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ‘फिट इंडिया मूवमेंट (Fit India Movement) ’ की शुरूआत की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Aug 2019 12:53:58

Fit India Movement: PM मोदी ने शुरू किया 'फिट इंडिया मूवमेंट', कहा - अगर बॉडी फिट तो माइंड हिट

देशवासियों को फिट रखने का बीड़ा अब मोदी ने अपने कंधो पर उठा लिया है। आज राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ‘फिट इंडिया मूवमेंट (Fit India Movement) ’ की शुरूआत की है। इसके तहत स्कूल, कॉलेज, जिला, ब्लॉक हर स्तर पर इस मूवमेंट को मिशन की तरह चलाया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि अगर बॉडी फिट है तो माइंड हिट है। इस दौरान उन्होंने देश को ‘मैं फिट तो इंडिया फिट’ का नारा दिया। इस कार्यक्रम में राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘’आज के ही दिन हमें मेजर ध्यानचंद के रूप में एक महान स्पोर्ट्स पर्सन मिले थे। अपनी फिटनेस, स्टेमिना और हॉकी से दुनिया को मंत्र मुग्ध कर दिया था। मैं उन्हें नमन करता हूं।’’ उन्होंने कहा, 'आज के दिन ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ जैसा इनिशिएटिव लॉन्च करने के लिए हेल्थी इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए मैं खेल मंत्रालय और युवा विभाग को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।' नई दिल्ली में इसकी शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई मंत्र भी दिए, जैसे लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल या बॉडी फिट-माइंड हिट हो। जनता को फिट रखने के पीएम मोदी ने क्या नए मंत्र दिए, यहां पढ़ें...

fit india,movement,narendra modi,national sports day 2019,29 august 2019,milkha singh,sports day 2019,news,news in hindi

- फिटनेस एक शब्द नहीं है बल्कि स्वस्थ और समृद्ध जीवन की एक जरूरी शर्त है।

- आज हमारी जीवनशैली की वजह से बीमारियां बढ़ रही हैं। डायबटीज बच्चों को भी हो रही है। फिटनेस शब्द नहीं बल्कि जीवन की शर्त है। फिटनेस पूरे परिवार का मूवमेंट होना चाहिए।

- सफलता और फिटनेस का रिश्ता भी एक दूसरे से जुड़ा हुआ है। खेल, फिल्म हर क्षेत्र के हीरो फिट रहते हैं।

- जो लोग सफल हैं उनका एक ही मंत्र है - फिटनेस पर उनका फोकस।

- किसी भी क्षेत्र के व्यक्ति को मेंटल, फिजिकल तौर पर फिट होना जरूरी है। चाहे बोर्डरूम हो या फिर बॉलीवुड, जो फिट है वो आसमान छूता है।

- अगर बॉडी फिट है तो माइंड भी हिट है।

- इस अभियान को भले ही सरकार ने शुरू किया हो लेकिन आगे जनता बढ़ाएगी। इसमें इन्वेस्टमेंट जीरो है, लेकिन Returns असीमित हैं।

fit india,movement,narendra modi,national sports day 2019,29 august 2019,milkha singh,sports day 2019,news,news in hindi

- शरीर के लिए लिफ्ट या एस्केलेटर्स नहीं बल्कि सीढ़ी का उपयोग करना सही होता है। लेकिन ये तभी हो पाएगा जब आप फिट हों।

- कुछ दशक पहले तक एक सामान्य व्यक्ति पैदल चल लेता था, कुछ ना कुछ फिटनेस के लिए करता ही था, लेकिन आज टेक्नोलॉजी की वजह हमें पता चल रहा है कि कितने कदम चल दिए हैं।

- बड़े-बड़े देश फिटनेस के लिए मूवमेंट चला रहे हैं। हमारे पड़ोसी देश चीन ने 2030 तक लोगों को फिट रखने का लक्ष्य रखा है। वहां इसके लिए टाइम टेबल बना है। जर्मनी में भी मोटापा से मुक्ति के लिए अभियान चलाया जा रहा है। दुनिया के कई देश फिटनेस के लिए प्रोग्राम चला रहे हैं।

- हमारे अंदर जूनून और इच्छा शक्ति का होना जरूरी है। हर कामयाब व्यक्ति फिट होता है। फिटनेस को लेकर समाज में जागरुकता फैलानी होगी। फिट इंडिया मूवमेंट को जीवन का हिस्सा बनाएं। हमारी बॉडी फिट होगी तो इंडिया फिट होगा। सफलता और फिटनेस का रिश्ता एक दूसरे से जुड़ा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत