न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम में आज बच्चों से बात करेंगे PM मोदी, छात्रों को मन की बात कहने का मिलेगा मौका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में छात्रों के साथ 'परीक्षा पर चर्चा' करने जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Jan 2020 8:19:59

 'परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम में आज बच्चों से बात करेंगे PM मोदी, छात्रों को मन की बात कहने का मिलेगा मौका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में छात्रों के साथ 'परीक्षा पर चर्चा' करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिए परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में इस बार भारतीय छात्रों के अलावा बड़ी संख्या में दुनिया के अलग-अलग देशों में रह रहे छात्र भी जुड़ने जा रहे हैं। परीक्षा पर चर्चा सुबह 11 बजे तालकटोरा स्टेडियम में होगी। इस कार्यक्रम में इस बार खास तौर पर दिव्यांग छात्रों को प्रधानमंत्री से अपने मन की बात कहने और सवाल पूछने का मौका मिलेगा। उन्हें यहां लाने और उनके बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के अनुसार, दिव्यांग छात्रों ने इस कार्यक्रम में विशेष रूप से ज्यादा रुचि ली है। निशंक ने बताया कि दिव्यांग छात्र सीधे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं और ये छात्र प्रधानमंत्री के साथ सीधा संवाद करेंगे। निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि छात्रों की परीक्षाएं तनावमुक्त हों, ताकि सभी विद्यार्थी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।

परीक्षा पर चर्चा का यह तीसरा संस्करण

परीक्षा पर चर्चा का यह तीसरा संस्करण है। परीक्षा पर चर्चा का पहला संस्करण 16 फरवरी, 2018 को आयोजित हुआ था और इसका दूसरा संस्करण 29 जनवरी, 2019 को हुआ था। इस कार्यक्रम में छात्रों के पास यह सुविधा होती है कि वे अपना सवाल सीधे प्रधानमंत्री को भेज सकते हैं। यह कार्यक्रम इस उद्देश्य से शुरू किया गया है कि छात्र तनाव मुक्त होकर परीक्षा दे सकें।

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए मानव संसाधन मंत्रालय ने बाकायदा राज्यों को इसकी जिम्मेदारी दी थी और उसके लिए एक बजट भी तैयार किया गया था। करीब 6 करोड रुपए छात्रों के रहने, आने-जाने के इंतजाम पर मानव संसाधन मंत्रालय खर्च कर रहा है।ताकि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूबरू होकर सवाल पूछ सकें और परीक्षा से जुड़े तनाव पर चर्चा कर सकें।

मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने 'परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम के मद्देनजर ओडिशा, असम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल जाकर छात्रों के साथ विशेष मुलाकात की है। उन्होंने स्कूल में छात्रों के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत की।

धोत्रे ने छात्रों से कहा कि वे किसी भी परीक्षा का दबाव न लें और 20 जनवरी को 'परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम देखें, जिसमें प्रधानमंत्री देश भर के स्कूली छात्रों के साथ परीक्षा से संबंधित मुद्दों पर बातचीत करेंगे। तीन सालों के दौरान प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का बेहद सकारात्मक असर बच्चों पर देखा गया और उसी को देखते हुए इस बार कार्यक्रम को और विस्तृत रूप दिया गया है और यही कारण है कि पिछले साल के मुकाबले 250 अधिक छात्रों ने इस बार परीक्षा पर चर्चा के लिए अपना पंजीकरण करवाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका