न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

G-7 Summit : जम्मू कश्मीर को लेकर PM मोदी ने कहा - 'हम द्विपक्षीय मुद्दों में दखल नहीं चाहते'

पीएम मोदी से अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने जब कश्मीर को लेकर सवाल किया गया तो पीएम मोदी ने कहा कि कश्मीर मामला द्विपक्षीय है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Aug 2019 6:02:34

G-7 Summit : जम्मू कश्मीर को लेकर PM मोदी ने कहा - 'हम द्विपक्षीय मुद्दों में दखल नहीं चाहते'

फ्रांस में हो रहे G-7 शिखर सम्मेलन (G-7 Summit) में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की बैठक हुई। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर को लेकर साफ संदेश दे दिया है। पीएम मोदी ने कहा, 'हम किसी भी देश के मामलों में दखल नहीं देते हैं, इसलिए हम अपने आंतरिक और द्विपक्षीय मामलों में किसी को दखल देने का कष्ट नहीं देंगे।' पीएम मोदी ने ट्रंप से मुलाकात के दौरान कहा कि भारत और पाकिस्तान मिलकर गरीबी से लड़ें। पीएम मोदी से अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने जब कश्मीर को लेकर सवाल किया गया तो पीएम मोदी ने कहा कि कश्मीर मामला द्विपक्षीय है।

डोनाल्ड ट्रंप के साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा, भारत और पाकिस्तान के सारे मुद्दे द्विपक्षीय हैं। ऐसे में हम दोनों देश मिलकर सारे मुद्दों को सुलझा सकते हैं। हम दुनिया के किसी भी देश के द्विपक्षीय मुद्दों में दखल नहीं देते हैं, इसलिए हम भी किसी को भी दखल देने का कष्ट देने के पक्षधर नहीं हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान हमने व्यापार, सेना और अन्य मामलों पर बातचीत की। हमारे बीच कई अलग-अलग और अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। हम बीती रात डिनर पर साथ थे, मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत के विषय में बहुत सी बातें सीखीं।

बता दे, खाड़ी देश बहरीन का अपना पहला दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जी7 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस में हैं। मोदी यहां तीन देशों की पांच-दिवसीय यात्रा के तौर पर आए थे। यह दौरा 22 अगस्त से 26 अगस्त तक रहेगा। मोदी सबसे पहले 22-23 अगस्त को फ्रांस में रहे, और अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और बहरीन का दौरा कर जी7 सम्मेलन में भाग लेने वापस फ्रांस लौट रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत