न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून को पीएम मोदी ने तोहफे में दी ‘मोदी जैकेट’

विशेष सद्भाव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi ने बहुत बारीकी से तैयार किए गए कुछ ‘मोदी जैकेट Modi Jacket' दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन को भेंट किये हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Nov 2018 6:34:08

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून को पीएम मोदी ने तोहफे में दी ‘मोदी जैकेट’

विशेष सद्भाव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi ने बहुत बारीकी से तैयार किए गए कुछ ‘मोदी जैकेट Modi Jacket' दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन को भेंट किये हैं जिन्होंने जुलाई में भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा के दौरान इसके प्रति अपनी पसंद जाहिर की थी। सरकारी संवाद समिति योन्हैप ने खबर दी है कि ‘‘मोदी जैकेट'' बिना बांह के जैकेट हैं जिन्हें मोदी सामान्यत: पहनते हैं। राष्ट्रपति मून ने ये जैकेट भेजने पर मोदी को धन्यवाद दिया। मोदी ने ट्विटर पर मून को जैकेट पहने उनकी तस्वीरें भी अपलोड कीं और कहा कि उन पर ये बहुत जंचते हैं।

fashion,lifestyle,narendra modi,pm narendra modi,south korea

राष्ट्रपति मून ने ट्वीट किया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे कुछ शानदार कपड़े भेजे। ये ‘मोदी जैकेट' के नाम से चर्चित पारंपरिक भारतीय परिधान के आधुनिक संस्करण हैं जिन्हें आसानी से कोरिया में सिले जा सकते हैं। वे बिल्कुल जंचते हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि भारत की मेरी यात्रा के दौरान मुझसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मेादी ने कहा कि आप इन जैकेट में बहुत जंचते हैं और उन्होंने मुझे विधिवत भेज दिये, सारे मेरी साइज के हिसाब से तैयार किये गये हैं। मैं इस सद्भाव के लिए आपको धन्यवाद देना चाहूंगा। मून के ट्विटर एकाउंट पर दूसरी तस्वीर में विभिन्न रंगों के चार मोदी जैकेट प्रदर्शित किये गये हैं।

fashion,lifestyle,narendra modi,pm narendra modi,south korea

जुलाई में मून भारत की पहली सरकारी यात्रा पर आए थे जिस दौरान उन्होंने कोरियाई प्रायद्वीप में स्थिति व द्विपक्षीय व्यापार एवं रक्षा सहयोग बढ़ाने के तौर तरीके जैसे अहम मुद्दों पर मुद्दों के साथ बातचीत की थी। मून ने मोदी को अपने आर्थिक दृष्टिकोण से विश्वशांति में योगदान देने इस साल का सोल शांति पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बधाई दी। मून ने ट्वीट किया कि सोल शांति पुरस्कार पाने पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किये ट्वीट मैंने पढ़े हैं। वे कोरियाई में लिखे गये हैं और मैं उनके इस विचारशीलता से भाव विह्वल हो गया। मैं प्रधानमंत्री मोदी को अपनी हार्दिक बधाई देना चाहूंगा। पिछले हफ्ते मोदी को अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं वैश्विक आर्थिक वृद्धि में उनके योगदान को लेकर 2018 में सोल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था।

fashion,lifestyle,narendra modi,pm narendra modi,south korea fashion,lifestyle,narendra modi,pm narendra modi,south korea

अब तक तो नेहरू जैकेट के बारे में सुना था, ये मोदी जैकेट कब से बन गई

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मून के इस ट्वीट पर हैरानी जताई। अब्दुल्ला ने सवाल किया- 'अब तक तो नेहरू जैकेट के बारे में सुना था, ये मोदी जैकेट कब से बन गई?' मून जे-इन के इस ट्वीट पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लिखा- 'यह वाकई शानदार है कि हमारे प्रधानमंत्री ने इन्हें भेजा, लेकिन क्या वे इन्हें बिना नाम बदले नहीं भेज सकते थे? मैंने अपनी पूरी जिंदगी ऐसे जैकेट को नेहरू जैकट के तौर पर पहचाना। अब मुझे दिख रहा है कि इन जैकेट पर ‘मोदी जैकेट’ का लेबल लगा दिया गया है। साफ तौर पर भारत में 2014 से पहले कुछ नहीं था।' बता दें कि केवल उमर अब्दुल्ला ही नहीं कई अन्य ट्विटर यूजर्स ने भी मोदी जैकेट को नेहरू जैकेट बताया।

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत