न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तीन देशों के दौरे पर रवाना हुए PM मोदी, फ्रांस में G-7 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, UAE में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन की यात्रा पर बृहस्पतिवार को रवाना हो गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Aug 2019 1:40:17

तीन देशों के दौरे पर रवाना हुए PM मोदी, फ्रांस में G-7 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, UAE में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन की यात्रा पर बृहस्पतिवार को रवाना हो गए हैं। मोदी 22 अगस्त से 26 अगस्त तक तीन देशों की यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री 22-23 अगस्त को फ्रांस में द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। इस दौरान वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत करेंगे और प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप से मिलेंगे। मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान यहां भारतीय समुदाय से भी बातचीत करेंगे और फ्रांस में 1950 तथा 1960 के दशकों में एयर इंडिया के दो विमान हादसों में मारे गए पीड़ितों की याद में बनाए गए एक स्मारक स्थल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 25-26 अगस्त को मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के आमंत्रण पर जी7 शिखर सम्मेलन में भी साझेदार देश के रूप में हिस्सा लेंगे। मोदी यहां पर्यावरण, जलवायु, समुद्र और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सत्रों में हिस्सा लेंगे।

बृहस्पतिवार को रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि उनकी इस यात्रा से भारत के सदाबहार मित्रों के साथ संबंध और मजबूत होंगे तथा सहयोग के नए क्षेत्र तलाशे जाएंगे। फ्रांस भारत का मजबूत रणनीतिक साझेदार है और दोनों ही देश इसकी अहमियत गहराई से समझते हैं और इसे साझा करते हैँ। बता दे, भारत और फ्रांस के बीच चर्चा में रक्षा सहयोग महत्वपूर्ण आयाम होंगे। दोनों देशों के बीच रक्षा, नौवहन क्षेत्र, अंतरिक्ष सहयोग, सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी। फ्रांस के साथ जैतापुर परमाणु संयंत्र परियोजना को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा होगी। भारत और फ्रांस अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन को आगे बढ़ाने और तीसरे देश खास तौर पर अफ्रीका में इसे आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी इस यात्रा से दोनों देशों के बीच मित्रता, आपसी समृद्धि, शांति और प्रगति को बल मिलेगा। वहीं संयुक्त अरब अमीरात की अपनी यात्रा को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि वह अबु धाबी के शहजादे शेख मोहम्मद बिन जाएद अल नाहयान से मिलने और आपसी हित वाले क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर द्विपक्षीय वार्ता करने के लिए उत्साहित हैं। एक बयान में उन्होंने कहा कि इस यात्रा में संयुक्त अरब अमीरात सरकार द्वारा उन्हें दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ पाना उनके लिए गौरव की बात होगी। मोदी ने कहा ‘मैं विदेशों में कैशलेस लेनदेन के नेटवर्क को विस्तार देने के लिए रुपे कार्ड भी औपचारिक रूप से पेश करूंगा।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मानने के लिए शहजादे के साथ संयुक्त रूप से टिकट जारी करने की खातिर भी वह उत्सुक हैं। दोनों देशों के बीच ऊर्जा सुरक्षा, समग्र सामरिक सहयोग के बढ़ावा देने के साथ कारोबार, आतंकवाद से निपटने, अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने पर व्यापक चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात भारत के लिए तीसरा बड़ा कारोबार सहयोगी और चौथा बड़ा कच्चा तेल निर्यातक है।

पीएम मोदी की बहरीन यात्रा

यूएई से मोदी 24 अगस्त को बहरीन रवाना होंगे जो कि इस खाड़ी देश की भारत के किसी प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी। मोदी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री प्रिंस शेख खलीफा बिन सलमान अल खलीफा से मिलने और उनके साथ आपसी हित वाले क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री इस दौरान बहरीन के शाह शेख हमाद बिन इसा अल खलीफा और अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा 'मैं इस दौरान भारतीय मूल के लोगों से भी संवाद करूंगा। जन्माष्टमी पर्व के संदर्भ में, खाड़ी क्षेत्र के सबसे पुराने श्रीनाथजी मंदिर के पुनर्विकास की औपचारिक शुरूआत के दौरान मौजूद रहने का सौभाग्य मुझे मिलेगा। मुझे विश्वास है कि इस यात्रा से विभिन्न क्षेत्रों में हमारे संबंध और अधिक गहरे होंगे।' बहरीन के शेख हमाद बिन ईसा अल खलीफा मोदी के सम्मान में एक रात्रि भोज का आयोजन करेंगे। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री का मनामा में श्रीनाथजी मंदिर के पुनरुद्धार कार्य की शुरूआत करने का कार्यक्रम है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत