न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी जन नेता तो हैं, लेकिन टीम लीडर नहीं हैं : मेघनाद देसाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रशंसक रहे ब्रिटेन के नेता एवं अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई ने मोदी की आलोचना करते हुए उन्हें टीम को साथ नहीं लेकर चलने वाला खिलाड़ी करार दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Dec 2018 10:12:25

PM मोदी जन नेता तो हैं, लेकिन टीम लीडर नहीं हैं : मेघनाद देसाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रशंसक रहे ब्रिटेन के नेता एवं अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई ने मोदी की आलोचना करते हुए उन्हें टीम को साथ नहीं लेकर चलने वाला खिलाड़ी करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘निराश’ मतदाता उन्हें दोबारा बहुमत नहीं दिलाएगा। लंदन में बस चुके मेघनाद देसाई ने गुरुवार को पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ बहरहाल लोग निराश हैं। कहीं न कहीं यह भावना है कि अच्छे दिन अब तक नहीं आए।’’ देसाई ने कहा कि मोदी के पास बड़े मौके थे। साथ ही उन्होंने कहा कि टीम को साथ ले कर नहीं चलना उनके लिए घातक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी अच्छे नेता तो हैं लेकिन टीम को साथ ले कर चलने वाले अच्छे खिलाड़ी नहीं हैं, वह टीम के नेता नहीं हैं। वह जन नेता तो हैं, लेकिन टीम लीडर नहीं हैं। उनके मंत्रिमंडल में अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को छोड़ कर कोई भी अनुभवी नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि मोदी को यह अनुमान नहीं था कि चीजें इतनी मुश्किल हो जाएगीं और अब ये ऐसे स्तर पर पहुंच गईं हैं कि उन्हें एक बार और सत्ता में लाने के लिए लोगों से अनुरोध करना पड़ेगा।

देसाई ने कहा कि मोदी ने जरूरत से ज्यादा वादे किए और उन्होंने यह मानने की गलती की कि मजबूत मंत्रिमंडल की बजाए वह कुछ नौकरशाहों की मदद से पूरे देश पर शासन कर सकेंगे जैसा कि उन्होंने गुजरात में मुख्यमंत्री रहने के दौरान किया था।

देसाई कहते हैं कि इससे ठीक उलट मनमोहन सिंह की अगुवाई वाले संप्रग शासन में प्रणब मुखर्जी, अर्जुन सिंह, शरद पवार और पी चिदंबरम सहित कम से कम छह मंत्रियों के पास प्रधानमंत्री पद की योग्यता थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत