न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : 70 सालों में कुचला गया देश का इतिहास, कांग्रेस ने किया शहीदों का अपमान - नरेंद्र मोदी

कर्नाटक विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के गुलबर्गा में एक रैली को संबोधित किया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 03 May 2018 2:18:15

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : 70 सालों में कुचला गया देश का इतिहास, कांग्रेस ने किया शहीदों का अपमान - नरेंद्र मोदी

कर्नाटक विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के गुलबर्गा में एक रैली को संबोधित किया। भाषण की शुरुआत कन्नड़ भाषा से करते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता का संकल्प है कि अब एक पल भी कर्नाटक को बर्बाद नहीं होने देना है। पीएम ने कहा कि यह चुनाव कर्नाटक के नौजवानों का भविष्य तय करने के लिए है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सच न बोल पाओ तो चुप रहना तो सीखो।

पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 70 सालों में देश का इतिहास कुचला गया। कांग्रेस शहीदों और वीरों का अपमान करती रही है और इसका उदाहरण जनरल थिमैया थे। नेहरू के अपमान करने के बाद जनरल थिमैया ने इस्तीफा दे दिया था। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या इस देश में कोई हमारे वीर सैनिकों को गुंडा कहने का पाप कोई कर सकता है? पीएम मोदी बोले जहां भी सरदार वल्लभ भाई पटेल का नाम आता है, कांग्रेस की नींद उड़ जाती है। सर्जिकल स्ट्राइक के वक्त कांग्रेस ने उस पर सवाल उठाते हुए सबूत मांगे थे। मोदी ने दावा किया कि कर्नाटक में किसानों के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाले येदियुरप्पा जी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनेगी। आने वाले दिनों में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का भरपूर लाभ मिलेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि जहां बीजेपी को सरकार बनाने का अवसर मिलता है, वहां हम लोगों का विश्वास जीतते हैं और कमल का फूल खिलता है। मगर जहां कांग्रेस की सरकार बनती है, वहां कुछ परिवार ही फलते-फूलते हैं। अपने सरकार की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने खनिज से हुई पैदावार का निश्चित हिस्सा उसी इलाके में खर्च करने की योजना बनाई। हमने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सवा 3 करोड़ से ज्यादा परिवारों तक गैस का चूल्हा पहुंचा दिया।

पीएम ने कहा कि पिछले चुनावों के दौरान कांग्रेस ने वादा किया था कि वह मल्लिकार्जुन खड़गे को सीएम बनाएगी लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। कांग्रेस ने दलितों को भ्रमित किया। कांग्रेस इसी तरह से राजनीति करती है।

बता दें कि राज्य में 12 मई को 224 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है और 15 मई को नतीजे घोषित होंगे। राज्य में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है और सिद्धारमैया यहां के मुख्यमंत्री हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत