न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

70 साल के हुए PM मोदी, राष्ट्रपति, गृह मंत्री अमित शाह और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दी प्रधानमंत्री को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर राष्ट्रपति, गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Sep 2020 9:21:57

70 साल के हुए PM मोदी, राष्ट्रपति, गृह मंत्री अमित शाह और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दी प्रधानमंत्री को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 70 साल के हो गए हैं। नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्म आज ही के दिन 1950 में हुआ था। गुजरात के वडनगर में एक गरीब परिवार में वे पैदा हुए। पिता दामोदरदास मोदी रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करते थे। नरेंद्र मोदी भी बचपन में उनकी मदद करते थे।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) गुरुवार को पूरे उत्साह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का जन्मदिन मना रही है। भाजपा ने इस मौके पर सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया है, जो 14 सितंबर से 20 सितंबर तक चलेगा। इस सेवा सप्ताह के दौरान प्रत्येक मंडल में 70 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरणों का वितरण, 70 गरीबों को चश्मे का वितरण, रक्तदान शिविरों का आयोजन, बूथ स्तर पर पौधारोपण आदि के कार्य किये जाएंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के सफर पर आधारित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसका आयोजन बीजेपी मुख्यालय में किया गया है। नड्डा ने कहा कि पार्टी मोदी के जन्मदिवस के मद्देनजर प्रत्येक जिले में 14 सितंबर से 20 सितंबर तक 70 स्थानों पर सेवा सप्ताह मना रही है। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता जगह-जगह रक्त दान और फलों का वितरण सहित कई सेवा के कार्य करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर राष्ट्रपति, गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी बधाई

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर कहा कि मोदी का नारा ‘चलो जीते हैं’ का मतलब है कि औरों के लिए जीते हैं, यानी समाज के लिए जीते हैं। उन्होंने कहा, ‘मोदीजी ने समाज के लिए जीवन का पल-पल लगाया है। उन्होंने समाज को एक दिशा भी दी है और दृष्टि भी दी है। उनके कार्य हमें प्रोत्साहित करते हैं।’

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी बधाई

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट में लिखा-'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपने भारत के जीवन-मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपरा में निष्ठा का आदर्श पेश किया है। मेरी शुभेच्छा और प्रार्थना है कि ईश्वर आपको सदा स्वस्थ और सानन्द रखे तथा राष्ट्र को आपकी अमूल्य सेवाएं प्राप्त होती रहें।'

गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई

गृहमंत्री अमित शाह ने अपने ट्टीट में लिखा है- 'राष्ट्रसेवा और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित देश के सर्वप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। एक मजबूत, सुरक्षित, आत्मनिर्भर भारत के लिए अपने जीवन का क्षण-क्षण खपा देने वाले ऐसे महान नेता पीएम मोदी जी के नेतृत्व में मां भारती की सेवा करने का अवसर मिलना बहुत ही सौभाग्य की बात है। मैं देश के करोड़ों लोगों के साथ मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।'

इसके साथ ही गृह मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में लिखा- दशकों से अपने अधिकारों से वंचित देश के गरीबों को घर, बिजली, बैंक खाता और शौचालय देना हो या उज्ज्वला योजना से गरीब माताओं के घर गैस पहुँचाकर उन्हें सम्मानपूर्ण जीवन देना हो, यह सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अटूट संकल्प और मजबूत इच्छाशक्ति से ही सम्भव हो पाया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी प्रधानमंत्री को बधाई दी। राजनाथ सिंह ने ट्वीट में लिखा- पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने लिखा कि भारत को उनके सूक्ष्म नेतृत्व, दृढ़ विश्वास और निर्णायक कार्रवाई से काफी फायदा हुआ है। वह गरीबों और हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना की।

राहुल गांधी, नीतीश कुमार, अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी को उनके 70वें जन्मदिन की बधाई दी। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को ट्वीट कर उनके जन्मदिन की शुभकामना दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- पीएम नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पीएम को इस मौके पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा- माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। केजरीवाल ने ट्वीट किया- 'आपको हैप्पी बर्थडे मोदी सर। मैं आपके स्वास्थ्य की कामना करता हूं।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती