Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

SRH Vs RR : बेन स्टोक्स के अलावा इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी सभी की नजरें

राजस्थान की टीम स्टोक्स के आने से मजबूत दिखाई दे रही हैं। स्टोक्स के लिए एंड्र्यू टाई को बाहर करना पड़ा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 11 Oct 2020 3:40:18

SRH Vs RR : बेन स्टोक्स के अलावा इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी सभी की नजरें

आईपीएल के 13वें सीजन का 26वां मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH ) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जा रहा हैं जिसमें टॉस जीतकर हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैं। राजस्थान आज अपनी हार का क्रम तोडना चाहेगी। राजस्थान की टीम स्टोक्स के आने से मजबूत दिखाई दे रही हैं। स्टोक्स के लिए एंड्र्यू टाई को बाहर करना पड़ा। आज सभी की नजरें बेन स्टोक्स पर तो पड़ेंगे ही। लेकिन इस मैच में बेन स्टोक्स के साथ ही अन्य कुछ खिलाडियों पर भी नजर रहेगी।
जोफ्रा आर्चर

आर्चर फिलहाल राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज के पास रफ्तार और सटीकता दोनों हैं। आर्चर बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आर्चर की कोशिश सनराइजर्स के अनुभवी टॉप ऑर्डर पर दबाव डालने की होगी।
जोस बटलर

इंग्लैंड के ही इस विकेटकीपर बल्लेबाज पर राजस्थान रॉयल्स की जीत का बड़ा दारोमदार है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 44 गेंदपर 70 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। हालांकि इसके बाद वह बल्ले से अधिक कमाल नहीं दिखा पाए हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए बटलर का चलना बेहद जरूरी है।

जॉनी बेयरस्टो

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मुकाबले में वह 97 रन बनाकर आउट हुए। वह शतक से चूक गए लेकिन उनकी पारी ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। बेयरस्टो की खूबी है कि वह तेज और स्पिन दोनों तरह की गेंदबाजी का सामना अच्छी तरह कर सकते हैं। उनकी गिनती सीमित ओवरों के प्रारूप में सबसे अच्चे बल्लेबाजों के रूप में होती है। आईपीएल में उनका औसत 49 का है। राशिद खान

राशिद खान की इस आईपीएल में इकॉनमी रेट 4.83 की है। यानी पांच रन प्रति ओवर से भी कम। राशिद खान बीच के ओवरों में आकर रनगति पर ऐसी लगाम लगाते हैं कि सामने वाली टीम के लिए कुछ कर पाना चुनौतीपूर्ण होता है। इस दबाव में विपक्षी टीम विकेट खो देती है।

डेविड वॉर्नर

वॉर्नर आईपीएल में 5000 रन पूरे करने से सिर्फ 67 रन दूर हैं। बाएं हाथ का यह सलामी बल्लेबाज सनराइजर्स की जीत में अहम भूमिका निभाता है। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उन्होंने हाफ सेंचुरी लगाई जो आईपीएल में उनका 50वां 50+ स्कोर था। इसके साथ ही पंजाब की टीम के खिलाफ लगातार 9वीं बार उन्होंने 50+ स्कोर बनाया था। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी वॉर्नर की कोशिश बड़ा स्कोर बनाने की होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका