न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 28 जानवरों को है इंसानों से कोरोना संक्रमित होने का खतरा, देखे लिस्ट

रिसर्च करने वाली बेल्जियम की एंटवर्प यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना का सबसे ज्यादा खतरा पालतू जानवरों को है क्योंकि ये इंसानों से सीधे संपर्क में रहते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Oct 2020 9:32:05

इन 28 जानवरों को है इंसानों से कोरोना संक्रमित होने का खतरा, देखे लिस्ट

दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3.67 करोड़ से ज्यादा हो गया है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 76 लाख 33 हजार 035 से ज्यादा हो चुकी है। मरने वालों का आंकड़ा 10.66 लाख के पार हो चुका है। कोरोना का संक्रमण जहां एक तरफ इंसानों में तेजी से फैल रहा है वही अब इसका खतरा जानवरों को भी है। बेल्जियम के वैज्ञानिकों का मानना है कि इंसानों से कोरोना वायरस जानवरों में भी फैल सकता है। इसके लिए वैज्ञानिकों ने ऐसे 28 जानवरों की सूची तैयार की है। इनमें इंसानों से कोरोना वायरस पहुंच सकता है। सूची में कुत्ता, बिल्ली, भेड़, चीता और खरगोश समेत कई जानवर शामिल हैं।

रिसर्च करने वाली बेल्जियम की एंटवर्प यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना का सबसे ज्यादा खतरा पालतू जानवरों को है क्योंकि ये इंसानों से सीधे संपर्क में रहते हैं। रिसर्चर्स ने चेतावनी दी है कि अगर जानवरों में कोरोना का संक्रमण होता है तो इनमें वायरस लम्बे समय तक टिका रह सकता है और भविष्य में दोबारा महामारी आ सकती है।

coronavirus,covid 19,wild animals,humans,news,world news

रिसर्चर डॉ सोफी ग्रेसील्स कहती हैं, कोरोना के संक्रमण को इंसानों में रोकना मुश्किल हो रहा है, लेकिन अगर यह जानवरों में फैलना शुरू हो गया तो क्या होता। जानवर न तो तो मास्क लगा सकते हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग को समझते हैं। इंसानों से फैलने वाले कोरोना को इनमें पहुंचने से रोकना जरूरी है।

डॉ सोफी ग्रेसील्स कहती हैं, कुछ जानवर ऐसे हैं जिनमें कोरोना आसानी से पहुंच सकता है। इन्हें तीन कैटेगरी में बांटा गया है।

पहली कैटेगरी जूलॉजिकल है, इनमें वो जानवर हैं, जो जंगलों में पाए जाते हैं।

जूलॉजिकल

तेंदुआ
अरेबियन ऊंट
पांडा
पोलर बियर
जंगली याक
अफ्रीकी लंगूर
गोल्डन स्नब-नोज्ड मंकी
ओरैंगउटान
गोरिल्ला
बोनोबो
चिम्पैंजी

डॉ ग्रेसील्स और रिसर्च टीम ने चेतावनी दी है कि जंगली जानवर में कोरोना खास तरह के लोगों से अंजाने में फैल सकता है। इनमें पशु संरक्षणकर्ता, फॉरेस्ट्री वर्कर, पेस्ट कंट्रोल स्टाफ और वाइल्ड लाइफ टूरिस्ट शामिल हैं। इसके अलावा वाइल्डलाइफ रिहैबिलिटेशन सेंटर में काम करने वाला स्टाफ और पर्यावरणवि्द से भी संक्रमण फैलने का खतरा है। इन्हें सतर्क रहने की जरूरत है।

दूसरी कैटेगरी डोमेस्टिक में पालतू जानवर हैं

डोमेस्टिक

खरगोश
गोल्डन हैम्सटर
चीनी हैम्सटर
कुत्ता
गिलहरी
गिनी पिग
बिल्ली

तीसरी कैटेगरी में वो जानवर हैं, जिनका इस्तेमाल खेती-किसानी में किया जाता है।

एग्रीकल्चरल

भेड़
गाय
हायब्रिड गाय
पालतू याक
फेरेट (यूरोपियन पोलकैट)
बकरी
गधा
घोड़ा
सूअर
रेड फॉक्स

जानवरों के करीब जाने पर मास्क पहने

डॉ ग्रेसील्स कहती हैं, इंसान अगर जंगल में किसी तरह की एक्टिविटी के लिए जाते हैं तो उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रखने के साथ मास्क लगाना जरूरी है। मैमल रिव्यू जर्नल में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, सिर्फ जंगली ही नहीं, पालतू जानवरों को भी सुरक्षित रखने के लिए इंसानों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग कायम रखने की जरूरत है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह