न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जब पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से पूछा गया पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सवाल तो यह रहा उनका रिएक्शन...

आज ही केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संवाददाताओं ने सवाल पूछा तो उन्होंने कुछ भी कहने की बजाय चुप्पी साधे रखी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Oct 2018 2:16:08

जब पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से पूछा गया पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सवाल तो यह रहा उनका रिएक्शन...

पेट्रोल और डीजल के दामों में होने वाली बढ़ोतरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़त देखने को मिली है। सरकार से जनता तेल की कीमतों में होने वाली बढ़त पर लगाम लगाने की गुहार लगा रही है लेकिन इसका कोई असर पड़ता हुआ नहीं दिख रहा है। विपक्ष दलों के हमलों के बावजूद केंद्र की मोदी सरकार ने चुप्पी साध रखी है। आज ही केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संवाददाताओं ने सवाल पूछा तो उन्होंने कुछ भी कहने की बजाय चुप्पी साधे रखी।

एक रिपोर्टर ने पूछा, ''सर पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए हैं, उम्मीद करें कि सरकार कुछ राहत देगी?'' इस सवाल को धर्मेंद्र प्रधान ने रुककर सुना लेकिन वे जवाब देने की बजाय आगे बढ़ गए।

हालांकि धर्मेंद्र प्रधान पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बयान दे चुके हैं। उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में वृद्धि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया के मूल्य में गिरावट के कारण है। बढ़ती कीमतों को काबू में करने के लिए केंद्र सरकार कई कदम उठा रही है। विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार से पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने और कर कटौती की मांग कर रही है।

आपको बता दें कि सोमवार को पेट्रोल के दाम में 24 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है जबकि डीजल के दाम में 32 पैसे का इजाफा देखा जा रहा है। देश की राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल 83.73 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है जबकि डीजल 75.09 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोल और डीजल के दाम से मुंबई के लोग सबसे ज्‍यादा परेशान दिखाई दे रहे हैं। मुंबई में पेट्रोल के दाम 91 रुपये को पार कर गए हैं। सोमवार को माया नगरी में पेट्रोल 91.08 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है जबकि डीजल 79.72 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है। इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल 85.53 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है जबकि डीजल 76.94 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

रविवार को भी तेल की कीमतों में इजाफा हुआ था। पेट्रोल की कीमत में 9 पैसे का जबकि डीजल के दाम में 16 पैसे का इजाफा हुआ था। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 83.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 74.79 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा था। वहीं मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दामों में क्रमश: 9 पैसे और 17 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। मुंबई में रविवार को पेट्रोल 90.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 79.40 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर मिल रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत