न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : पेट्रोल-डीजल की बिक्री में गिरावट, केजरीवाल सरकार ने नहीं घटाया वैट, विरोध में 22 को पंपों की हड़ताल, सीएनजी भी नहीं मिलेगी

केंद्र सरकार की ओर से तेल के दामों पर टैक्स कम करने के बाद कई राज्यों ने भी वैट की दरें घटा दीं। मगर दिल्ली सरकार ने वैट में छूट नहीं दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Oct 2018 8:16:18

दिल्ली : पेट्रोल-डीजल की बिक्री में गिरावट, केजरीवाल सरकार ने नहीं घटाया वैट, विरोध में 22 को पंपों की हड़ताल, सीएनजी भी नहीं मिलेगी

केंद्र सरकार की ओर से तेल के दामों पर टैक्स कम करने के बाद कई राज्यों ने भी वैट की दरें घटा दीं। मगर दिल्ली सरकार ने वैट में छूट नहीं दी। इससे दिल्ली के लोग एनसीआर स्थिति यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम आदि शहरों के पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए जा रहे हैं। क्योंकि वहां सस्ता पड़ रहा है। जिससे दिल्ली में डीजल बिक्री 50 फीसदी और पेट्रोल बिक्री 25 फीसदी घट गई। इससे परेशान पेट्रोल पंप मालिकों ने एक दिन की हड़ताल करके विरोध जताने का निर्णय लिया है। 22 अक्तूबर को सुबह 6 बजे से 23 अक्तूबर की सुबह 5 बजे तक दिल्ली के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। इसके अलावा, दिल्ली में 24 घंटे तक सीएनजी भी नहीं मिलेगी।

राष्ट्रीय राजधानी के पेट्रोल और डीजल डीलरों को हाल में केंद्र सरकार और कई राज्यों द्वारा वैट घटाने के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है, जो कि करीब 20 से 30 फीसदी है। दिल्ली पेट्रोल एसोसिएशन (डीपीडीए) ने बुधवार को यह बात कही। डीपीडीए ने दिल्ली सरकार से डीजल और पेट्रोल पर वैट (मूल्य वद्धित कर) में कटौती की मांग की है और इसे लेकर 22-23 अक्टूबर को पेट्रोल पंपों की हड़ताल का ऐलान किया है। डीपीडीए ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उत्पाद शुल्क में कटौती से पड़ोसी राज्यों जैसे हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल दिल्ली से सस्ता हो गया है, जिससे उन्हें राजस्व की हानि हो रही है। इससे दिल्ली का प्रदूषण स्तर भी बढ़ रहा है, क्योंकि लोग केवल ईंधन भरवाने दूसरे राज्य जा रहे हैं। पिछले सप्ताह केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 2.50 रुपये की कटौती की थी, जिसके बाद विभिन्न राज्यों ने इतनी ही कटौती वैट में की। लेकिन दिल्ली ने वैट में कोई कटौती नहीं की। नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुड़गांव, बहादुरगढ़, वल्लभगढ़ इत्यादि क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई। इसका सीधा घाटा दिल्ली के पेट्रोल पंप मालिकों को हुआ। बुधवार को उपराज्यपाल को लिखे पत्र में एसोसिएशन ने हड़ताल की सूचना देते हुए मांग रखी है कि दिल्ली में पेट्रोल-डीजल पर वैट तत्काल कम किया जाए। एसोसिएशन का दावा है कि दिल्ली के 400 पेट्रोल पंप इससे प्रभावित हैं।

डीपीडीए के अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया ने कहा, "दिल्ली की तुलना में उप्र और हरियाणा में पेट्रोल क्रमश: 2.59 रुपये और 1.95 रुपये प्रति लीटर सस्ता है, इसी प्रकार डीजल 2.02 रुपये और 1.72 रुपये प्रति लीटर सस्ता है।"डीपीडीए ने कहा, "विरोध में दिल्ली के करीब 400 पेट्रोल पंप और उनसे जुड़े सीएनजी पंप 22 अक्टूबर की सुबह छह बजे से 23 अक्टूबर की शाम पांच बजे तक बंद रहेंगे।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
मुश्किल में नेपाल के लोगों का सहारा बने सोनू सूद, राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे
मुश्किल में नेपाल के लोगों का सहारा बने सोनू सूद, राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन